LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

On

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पर दबाव कम करने के लिए होटलों और रेस्तरां में केरोसिन और कोयले के ईंधन के रूप में इस्तेमाल की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सीमित संख्या में वाणिज्यिक इस्तेमाल के सिलेंडरों की भी आपूर्ति की जायेगी जिसके लिए राज्य सरकारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों की सूची बनानी होगी।

 

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव ये भी पढ़ें  गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

कोयंबटूर में मिड-डे मील खाने में गिरी छिपकली से 43 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी  ये भी पढ़ें  कोयंबटूर में मिड-डे मील खाने में गिरी छिपकली से 43 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

सरकार ने गुरुवार को एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर ही की जा सकेगी। इससे पहले शहरी क्षेत्रों के लिए यह अवधि 25 दिन कर दी गयी थी।

तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू ये भी पढ़ें  तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू

 

सरकार की ओर से बताया गया कि पश्चिम एशियाई देशों से अब तक एक लाख 30 हजार भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं और विभिन्न देशों से उडानों का संचालन हो रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे विभिन्न देशों के जहाजों पर 78 भारतीय नाविक थे जिनमें से 70 सुरक्षित निकाल लिये गये हैं जबकि चार घायल हैं और दुर्भाग्य से तीन की मौत हुई है जबकि एक लापता है। सरकार ने कहा है कि इस पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में वहां रहे भारतीयों में से 20 से अधिक घायल हुए हैं जिनमें से अधिकतर उपचार के बाद घर लौट गये हैँ जबकि एक - दो की हालत गंभीर है।

 

विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश में गैस और पेट्रोल डीजल की आपूर्ति लगातार बनी हुई और देश के किसी भी हिस्से से इन पदार्थों की कोई कमी होने की सूचना नहीं है। लोग सिलेंडरों की बुकिंग में हड़बड़ी ने करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा ," देशभर में हमारे लगभग 25,000 वितरक हैं और हम प्रतिदिन लगभग 50 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति करते हैं। वितरण के स्तर पर भी कहीं भी गैस खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन घबराहट के कारण बुकिंग में कई गुना वृद्धि हुई है। हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे घबराहट में बुकिंग न करें और इस वैश्विक अनिश्चितता के दौर में जहाँ भी संभव हो ईंधन की बचत करें।"

 

उन्होंने कहा कि रसोई गैस के अलावा अन्य ईंधनों को भी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि एलपीजी और गैस पर दबाव कम किया जा सके। उन्होंने कहा," आज एक आदेश जारी किया गया है जिसके तहत अतिरिक्त 48,000 किलोलीटर केरोसिन राज्यों को दिया जाएगा। यहाँ भी लाभार्थियों की पहचान और वितरण में राज्य सरकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।"

 

सुश्री शर्मा ने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को सलाह दी है कि इस संकट अवधि के दौरान एक महीने के लिए आतिथ्य और रेस्तरां क्षेत्रों में वैकल्पिक ईंधन—जैसे बायोमास, आरडीएफ पैलेट, केरोसिन या कोयला—के उपयोग की अनुमति दी जाए, ताकि अधिक संस्थान इनका उपयोग कर सकें और प्राथमिक उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोयला मंत्रालय ने भी कल एक पत्र जारी किया है, जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड और सिंगरेनी को राज्यों को अधिक मात्रा में कोयला आवंटित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि छोटे, मध्यम और अन्य उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा सके।

 

संयुक्त सचिव ने कहा कि वाणिज्यिक सिलेंडरों के इस्तेमाल में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बाकी उपभोक्ताओं के लिए तेल विपणन कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जिनकी समीक्षा के बाद एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि कुछ वाणिज्यिक सिलेंडर भी जारी किए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि इसमें राज्य सरकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे लाभार्थियों की सूची तैयार करें ताकि वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जा सके। इसका उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाज़ारी को रोकना भी है।

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर