भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन

On

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव के चलते देश में एलपीजी की कमी की रिपोर्ट्स के बीच, भारत ने वैकल्पिक मार्गों से एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति हासिल कर ली है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, वैकल्पिक स्थानों से एलपीजी और एलएनजी की ये आपूर्ति जल्द ही देश में पहुंचने की संभावना है।

सरकार द्वारा तेल कंपनियों को कुकिंग गैस का उत्पादन अधिकतम करने का निर्देश दिए जाने के बाद से भारतीय रिफाइनरियों ने एलपीजी का घरेलू उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का जामनगर ऑयल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स कुकिंग गैस एलपीजी के उत्पादन को अधिकतम स्तर पर ले जा रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा,“वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता के इस दौर में, भारतीय घरों के लिए आवश्यक ईंधनों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता बनी हुई है।”

मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार

साथ ही, राष्ट्रीय ऊर्जा प्राथमिकताओं और सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप, केजी-डी6 बेसिन से उत्पादित प्राकृतिक गैस को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को आपूर्ति में सहयोग देने के लिए डायवर्ट किया जाएगा। कंपनी ने कहा, “रिलायंस इंडस्ट्रीज सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप, जामनगर स्थित अपने रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स से एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। जामनगर दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत रिफाइनिंग हब है। हमारी टीमें रिफाइनरी संचालन को अनुकूलित करने और एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि घरेलू बाजार में आपूर्ति स्थिर और विश्वसनीय बनी रहे।” पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया से बाहर आयात स्रोतों में विविधता लाकर भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है, जबकि क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है।

सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही ये भी पढ़ें  सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही

उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि घरेलू गैस आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। पुरी ने कहा कि भारत विभिन्न स्रोतों और आपूर्ति मार्गों से ऊर्जा आयात प्राप्त करना जारी रखे हुए है, जिससे क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बावजूद देश में ईंधन की उपलब्धता में स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने घरों और प्रमुख क्षेत्रों के लिए ईंधन आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। पुरी के अनुसार, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को सीएनजी और पीएनजी की पूरी आपूर्ति मिलती रहे। संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद उद्योगों को उनकी गैस आवश्यकताओं का लगभग 70-80 प्रतिशत प्राप्त हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार देश भर के घरों को सस्ती ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नये सर्वोच्च नेता ये भी पढ़ें  अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नये सर्वोच्च नेता

Views: 80

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा के बाद मतदान होगा। केंद्रीय...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

उत्तर प्रदेश के Meerut से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

  मुंबई। वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश के Bahraich का है ये नजारा ...एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है उनके देश में पचास साल बाद बनने वाली 300 अरब...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

उत्तर प्रदेश के Meerut से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश के Bahraich का है ये नजारा ...एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

  लखनऊ। सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम को लेकर   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना