नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘क्रियेटिव 2026’ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा फैशन शो का आयोजन किया गया। इस अवसर फैशन डिजाइनर नुपुर बत्रा, एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स की चेयरपर्सन दिव्या चौहान, पूर्व छात्रा और फैशन डिजाइनर बुशरा, मिस इंडिया एशिया 2023 मीनाक्षी भाटिया, मिस एशियाटिक इंडिया 2025 हर्षिता यादव, फैशन डिजाइनर आशीष कुमार और एमिटी विश्वविद्यालय के ग्रुप एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा. प्रदीप जोशी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान फैशन डिजाइनर नुपुर बत्रा ने कहा कि छात्रों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और उनके द्वारा बनाये गये डिजाइन बहुत अनूठे एवं रचनात्मक थे। उन्होंने कहा कि एमिटी ने छात्रों को बेहतरीन मंच प्रदान किया है जो आपके व्यवसायिक जीवन में लाभप्रद साबित होगा। वहीं  दिव्या चौहान ने कहा कि एमिटी में हम छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते है जहां उनकी प्रतिभा प्रदर्शित होती है और उन्हें विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। आज हमारे छात्रों ने किसी व्यवसायिक डिजाइनर एवं मॉडल की तरह प्रस्तुति दी, जिसे देखकर हम सुनिश्चित है कि भारत के फैशन उद्योग का भविष्य उज्जवल है।
 
 फैशन डिजाइनर बुशरा ने कहा कि छात्रों ने इंडियन क्राफ्ट्समैनशिप को आधुनिक और उभरते डिजाइन को साथ मिलाया है। जिस तरह रैंप पर छात्राओं ने प्रस्तुति दी,  वो उनकी मेहनत और निश्चियता को दर्शाता है।

एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा चार दिवसीय क्रियेटिव 2026 कार्यक्रम में ‘भारत में फैशन उद्योग-समावेशी फैशन के लिए डिजाइन’ नामक विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में टी. टंडन न्यूयॉर्क की क्रिएटिव डायरेक्टर एवं सीईओ टीना टंडन, लैकोस्टे इंडिया की उत्पाद एवं सप्लाई चेन की उपाध्यक्ष शेफाली, आरएवीवी की संस्थापक और फैशन डिजाइनर राधिका जैन, नेक्सस सेलेक्ट सिटिवॉक की सेंटर निदेशक राधिका गोगिया, वामनी ओवरसीज की असिस्टेंट जनरल मैनेजर-सेल्स एंड मार्केटिंग अनामिका चौहान, मेड ऑन अर्थ की संस्थापक श्वेता बोरा, एमिटी विश्वविद्यालय के ग्रुप एडिशनल प्रो. वाइस चांसलर डा. प्रदीप जोशी ने अपने विचार रखे। सम्मेलन का संचालन एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की डा. स्मिता बगाई ने किया। 
Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर