नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-4 स्थित इलेक्ट्रॉनिक मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
 
आग लगने के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में अब तक करीब 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि अन्य का इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में करीब 200 से 250 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक आग लगने के बाद पूरे परिसर में धुआं भर गया, जिससे कर्मचारियों को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। कई लोग धुएं के कारण सफोकेशन (घुटन) का शिकार हो गए, जिन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया।
 
वहीं भगदड़ के दौरान गिरने और टकराने से भी कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 से ज्यादा फायर टेंडर, फोम टेंडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री की खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर फंसे कर्मचारियों को अलग-अलग जगहों से सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलने के बाद ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। ज्वाइंट सीपी राजवीर नारायण मिश्रा ने बताया कि सुबह सेक्टर-4 की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी, जहां इलेक्ट्रॉनिक मीटर बनाए जाते हैं।
 
दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि धुआं काफी ज्यादा था, जिसकी वजह से कई लोगों को घुटन की समस्या हुई। उन्होंने कहा कि अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ लोग भगदड़ के दौरान गिरने से घायल हुए हैं। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों से भी संपर्क किया है। उनके अनुसार फिलहाल फैक्ट्री के अंदर किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने और कूलिंग का काम अभी भी जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Views: 65

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बुलंदशहर: शिखा गौतम का IAS बनने का दावा निकला महाझूठ, DM की जांच में खुली पोल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 'सफलता' के एक जश्न ने उस वक्त शर्मिंदगी का रूप ले लिया, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: शिखा गौतम का IAS बनने का दावा निकला महाझूठ, DM की जांच में खुली पोल

ईरान अमेरिका युद्ध की तपिश अब शादी वाले घरों तक पहुंची, कमर्शियल गैस की किल्लत से मंडपों में संकट

मुजफ्फरनगर। जिले में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के वैश्विक प्रभावों ने अब स्थानीय खुशियों में भी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ईरान अमेरिका युद्ध की तपिश अब शादी वाले घरों तक पहुंची, कमर्शियल गैस की किल्लत से मंडपों में संकट

फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा राज्यसभा में उठा, खड़गे ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, जेपी नड्डा का जवाब

  नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले का मुद्दा   फारूक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश  अन्य राज्य 
फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा राज्यसभा में उठा, खड़गे ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, जेपी नड्डा का जवाब

UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर

कानपुर। शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर  गोरखपुर 
UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर

रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर संसद भवन परिसर में सांसदों का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। देश में ऊर्जा संकट और रसोई गैस सिलेंडर की कमी होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर संसद भवन परिसर में सांसदों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: शिखा गौतम का IAS बनने का दावा निकला महाझूठ, DM की जांच में खुली पोल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 'सफलता' के एक जश्न ने उस वक्त शर्मिंदगी का रूप ले लिया, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: शिखा गौतम का IAS बनने का दावा निकला महाझूठ, DM की जांच में खुली पोल

UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर

कानपुर। शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर  गोरखपुर 
UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर

यूपी में धुंध का कहर: 18 साल बाद मार्च में घनी धुंध, 2 दिन में मौसम और बिगड़ सकता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ और देवरिया सहित दस शहरों में इन दिनों घने कोहरे और धुंध की चादर लिपटी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में धुंध का कहर: 18 साल बाद मार्च में घनी धुंध, 2 दिन में मौसम और बिगड़ सकता है

बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से सिस्टम की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो कई सवाल खड़े...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बेटी की शादी से पहले गैस के लिए तरसता पिता! दिनभर लाइन में खड़ा रहा, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार