रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर संसद भवन परिसर में सांसदों का प्रदर्शन
नयी दिल्ली। देश में ऊर्जा संकट और रसोई गैस सिलेंडर की कमी होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद भवन परिसर में गुरुवार को नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विभिन्न दलों के सदस्यों ने संसद भवन के मकर द्वार के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सदस्य हाथों में पोस्ट और बैनर लेकर जमीन पर बैठकर धरना देने लगे और रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने हाथों में सिलेंडर के चित्र वाले पोस्टर लेकर नारेबाजी भी की। कई सदस्य जमीन पर बैठकर थाली और ताली बजाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां