तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?
पटना। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एनडीए की डबल इंजन सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों पर पिछड़ा क्यों है। उन्होंने गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर पर एक सूची जारी की। बिहार कहां आगे हुआ और कहां पिछड़ गया? 21 साल में एनडीए ने क्या किया? इन सब सवालों का जवाब इस सूची के जरिए तेजस्वी यादव ने जनता को दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल-इंजन सरकार है। सूची में उन्होंने कहा - देश का सबसे गरीब राज्य, देश में सबसे अधिक पलायन, देश में सबसे अधिक अपराध, देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार, देश में सबसे अधिक बेरोजगारी, देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी, देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट, देश में सबसे कम साक्षरता दर, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय बिहार में है।
उन्होंने आगे लिखा, "देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार, देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार, देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार, देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार।" उन्होंने बिहार को 'आगे' बताते हुए कहा, "महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार , महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार, महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने में आगे- बिहार और दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार।" राजद के नेता तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंडों और सूचकांकों में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं। बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासन वाले लोग सत्ता का आनंद भोग रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां