ईरान सहित कई देशों में फंसे तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे, वतन वापसी के लिए परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार

On

चेन्नई। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ईरान सहित कई देशों में काम कर रहे तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे फंस गए हैं। हालात बिगड़ने के साथ ही राज्य के तटीय जिलों में रहने वाले उनके परिवारों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवहन और समुद्री गतिविधियों पर पड़े असर के कारण इन मछुआरों का निकलना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। तमिलनाडु मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य के लगभग 593 मछुआरे इस समय ईरान और उसके आसपास के देशों में काम कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर मछुआरे कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम और कडलूर जैसे तटीय जिलों से हैं। इन इलाकों में मछली पकड़ने से जुड़ा काम कई परिवारों के लिए आजीविका का एक बड़ा साधन बन चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक वहां से मछुआरों की ओर से कोई सीधी संकट कॉल (डिस्ट्रेस कॉल) नहीं आई है, लेकिन उनके परिवारों ने बढ़ते तनाव और युद्ध की खबरों के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।

मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति ये भी पढ़ें  कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

एक मत्स्य विभाग अधिकारी ने बताया, "अब तक हमें मछुआरों की ओर से मदद की कोई सीधे गुहार नहीं मिली है। केवल उनके परिवारों ने चिंता व्यक्त की है। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव कदम उठा रही है।" हालात इसलिए और मुश्किल हो गए हैं क्योंकि युद्ध की स्थिति को देखते हुए ईरान सरकार ने अस्थायी रूप से अपने बंदरगाह और हवाई अड्डे बंद कर दिए हैं। इससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ऐसे में फिलहाल वहां से लोगों को निकालने के लिए किसी तरह का निकासी अभियान चलाना संभव नहीं है। इस बीच, ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध करा रहा है। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल भी जारी किए हैं, ताकि वहां फंसे भारतीय उनसे संपर्क कर सकें और जरूरत पड़ने पर मदद मिल सके। यह मामला अब अदालत तक भी पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर  ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर

कन्याकुमारी जिले के दो मछुआरों आर. सहाया जेनिश राज और जे. जुडेलिन के परिजनों ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि हवाई और समुद्री रास्ते बंद होने के कारण फिलहाल निकासी संभव नहीं है, लेकिन ईरान स्थित भारतीय दूतावास वहां फंसे भारतीयों को जरूरी मदद दे रहा है। अदालत ने इस बयान को रिकॉर्ड में लेते हुए याचिकाओं का निपटारा कर दिया और याचिकाकर्ताओं को सलाह दी कि वे मछुआरों का पूरा विवरण दूतावास को उपलब्ध कराएं। इधर, तिरुनेलवेली से सांसद सी. रॉबर्ट ब्रूस ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर इडिंथाकराई गांव के 43 मछुआरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। 

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

   मेरठ।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणामों की चर्चाओं के बीच मेरठ पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

   मेरठ। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या को लेकर अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

Samajwadi Party का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन,महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे नेता

लखनऊ। राजधानी Lucknow में महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर Samajwadi Party ने जोरदार प्रदर्शन किया।सपा के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Samajwadi Party का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन,महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे नेता

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके...
Breaking News  खेल  राष्ट्रीय  क्रिकेट 
Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

मेरठ में खौफनाक हिट एंड रन! कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के Meerut से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में खौफनाक हिट एंड रन! कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

   मेरठ।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणामों की चर्चाओं के बीच मेरठ पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

   मेरठ। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या को लेकर अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

Samajwadi Party का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन,महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे नेता

लखनऊ। राजधानी Lucknow में महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर Samajwadi Party ने जोरदार प्रदर्शन किया।सपा के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Samajwadi Party का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन,महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे नेता

मेरठ में खौफनाक हिट एंड रन! कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के Meerut से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में खौफनाक हिट एंड रन! कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार