ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तें
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध के तेरहवें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस जंग में अमेरिका की जीत हो चुकी है। केंटकी राज्य में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि युद्ध के पहले ही घंटे में यह साफ हो गया था कि अमेरिकी सेना की ताकत के आगे ईरान टिक नहीं पाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य प्रहारों ने ईरान की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है और उसे काफी कमजोर कर दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक मिशन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
युद्ध के आर्थिक मोर्चे पर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ चल रहे युद्ध के शुरुआती छह दिनों में ही अमेरिका करीब ग्यारह अरब डॉलर यानी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इस भारी भरकम राशि में से लगभग पैंतालीस हजार करोड़ रुपये केवल हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति पर खर्च हुए हैं। इन आंकड़ों ने अमेरिकी संसद में युद्ध के बढ़ते वित्तीय बोझ को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने युद्ध विराम और शांति बहाली के लिए अपनी वैश्विक शर्तें रख दी हैं। ईरान ने शांति के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी हैं जिनमें ईरान के कानूनी अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देना युद्ध में हुए नुकसान की आर्थिक भरपाई करना और भविष्य में कभी हमला न होने की पुख्ता अंतरराष्ट्रीय गारंटी शामिल है। ईरान के इस रुख के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका और उसके सहयोगियों के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वे इन शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार होंगे या युद्ध और लंबा खिंचेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां