शामली: हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर चला माफियाओं का आरा, वन विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

 

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शासन की सख्त हिदायत के बावजूद बिना अनुमति के हरे-भरे प्रतिबंधित वृक्षों का कटान धड़ल्ले से जारी है। ताजा मामला बुढ़ाना कांधला मार्ग पर स्थित गांव आटा के पास का है, जहां सागौन के कीमती पेड़ों पर अवैध रूप से आरा चलाया गया। स्थानीय नागरिकों की सजगता से मामला वन विभाग तक पहुंचा, जिसके बाद विभाग ने बाग मालिक के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

शामली में बैंकों पर भडकी उपायुक्त, ऋण वितरण में तेजी के दिए निर्देश ये भी पढ़ें  शामली में बैंकों पर भडकी उपायुक्त, ऋण वितरण में तेजी के दिए निर्देश

मीडिया और टीम को देख भागे माफिया

शामली में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा ये भी पढ़ें  शामली में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

जानकारी के अनुसार गांव आटा के समीप स्थित एक बाग में लकड़ी ठेकेदार सारिक अपने साथियों के साथ सागौन के पेड़ों की कटाई कर रहा था। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और मीडिया को दी, मौके पर हड़कंप मच गया। मीडिया कर्मियों और विभाग की टीम को आता देख ठेकेदार सारिक और उसके कारिंदे कटे हुए पेड़ों को छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहे। बाग मालिक सुरेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने छह पेड़ काटने का ठेका सारिक को दिया था, लेकिन ठेकेदार ने बिना किसी परमिशन के ही कटान शुरू कर दिया।

शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप ये भी पढ़ें  शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

वसूली के आरोप में घिरे पुलिसकर्मी

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ कटाई की सूचना मिलने पर कांधला थाने का एक कॉन्स्टेबल राजवीर अपनी ड्यूटी छोड़कर मौके पर पहुंच गया। स्थानीय निवासियों में चर्चा है कि पेड़ कटान के मामलों में पुलिस का सीधा हस्तक्षेप नहीं होता, इसके बावजूद सिपाही का वहां पहुंचना अवैध वसूली की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उक्त पुलिसकर्मी केवल अपना हिस्सा लेने के इरादे से वहां आया था।

विभागीय कार्रवाई और जुर्माना

मौके पर पहुंचीं वन रेंज अधिकारी मंजू सिंह ने बताया कि सभी काटे गए वृक्ष हरे-भरे और प्रतिबंधित श्रेणी के हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के इस तरह का कटान पूरी तरह अवैध है। विभाग ने बाग मालिक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर लिया है और भारी जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही फरार ठेकेदार की भी तलाश की जा रही है ताकि अवैध कटान के इस नेटवर्क को तोड़ा जा सके। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Views: 59

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट: शब्बीर अहमद शाह को 6 साल बाद मिली जमानत, मीरवाइज उमर फारूक ने बताया 'देर से मिला न्याय'

श्रीनगर। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट: शब्बीर अहमद शाह को 6 साल बाद मिली जमानत, मीरवाइज उमर फारूक ने बताया 'देर से मिला न्याय'

सीबीआई ने दुबई की फिनटेक प्लेटफॉर्म ‘पाईपल’ से जुड़ी 900 करोड़ रुपए की ठगी का किया भंडाफोड़, 15 ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सीबीआई ने दुबई की फिनटेक प्लेटफॉर्म ‘पाईपल’ से जुड़ी 900 करोड़ रुपए की ठगी का किया भंडाफोड़, 15 ठिकानों पर छापा

लोकसभा अध्यक्ष का दो टूक संदेश: संसद में नियम ही सर्वोपरि, प्रधानमंत्री भी नहीं हैं ऊपर

नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई लंबी बहस के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को आसन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा अध्यक्ष का दो टूक संदेश: संसद में नियम ही सर्वोपरि, प्रधानमंत्री भी नहीं हैं ऊपर

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में संलिप्त आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को मिली जमानत

मुंबई। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पवन बिश्नोई और...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में संलिप्त आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को मिली जमानत

मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

मथुरा। धर्म और अध्यात्म की आड़ में धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। मथुरा के एक स्थानीय ऑटोमोबाइल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

उत्तर प्रदेश

मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

मथुरा। धर्म और अध्यात्म की आड़ में धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। मथुरा के एक स्थानीय ऑटोमोबाइल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजस्व का दायरा बढ़ाने और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई गति देने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

मेरठ।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणामों की चर्चाओं के बीच मेरठ पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

   मेरठ। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या को लेकर अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार