ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी
नई दिल्ली। ऑडी इंडिया ने गुरुवार को गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी। जर्मन लग्जरी कार कंपनी ने कहा है कि यह वृद्धि देश में उसके सभी मॉडलों पर लागू होगी। कंपनी ने कहा कि यह निर्णय बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के कारण लिया गया है, जिससे कार निर्माता कंपनी का कुल खर्च बढ़ गया है। ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों के अनुसार, कंपनी ने ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि के प्रभाव को कम से कम रखने का प्रयास किया है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबीढिल्लों ने कहा,“हाल ही में बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण, हम 1 अप्रैल, 2026 से कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों पर इस मूल्य वृद्धि के प्रभाव को कम से कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” यह मूल्य वृद्धि भारत में बिकने वाले सभी ऑडी मॉडलों के एक्स-शोरूम मूल्यों पर लागू होगा। कंपनी वर्तमान में देश में कई लग्जरी सेडान और एसयूवी गाड़ियों की बिक्री करती है, जिसमें ऑडी ए4, ऑडी ए6, ऑडी क्यू3, ऑडी क्यू5, ऑडी क्यू7 और ऑडी क्यू8 जैसी गाड़ियां शामिल हैं। ऑडी इंडिया, देश में पहली ऑटो कंपनी ने जिसने एक अप्रैल, 2026 से कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया है।
जर्मन लग्जरी कार कंपनी के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि कई अन्य लग्जरी कार कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं। इससे पहले, ऑडी इंडिया ने पिछले साल घोषणा की थी कि उन्होंने जनवरी-जून अवधि में देश में 2,128 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऑडी इंडिया के अनुसार, 'ऑडी अप्रूव्ड: प्लस', यानी प्री-ओन्ड कार कारोबार ने स्थिर प्रदर्शन के साथ मजबूती दिखाई और जनवरी-जून अवधि में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। ब्रांड के पास वर्तमान में 26 प्री-ओन्ड कार शोरूम हैं और कंपनी इस साल और शोरूम जोड़ने की योजना बना रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां