पटना: गैस कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार; 28 धावा दल गठित, डिलीवरी ब्वॉय पर FIR
पटना। ईरान युद्ध में पश्चिमी एशिया में आए संकट के कारण कथित तौर पर एलपीजी की कमी होने का बिहार में भी असर देखा जा रहा है। कई जिलों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लोग परेशान हैं। इस बीच, पटना जिला प्रशासन ने घरेलू रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर एक हेल्पलाइन स्थापित की है तथा रसोई गैस की जमाखोरी रोकने के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने गुरुवार को कहा कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इस बीच, जिलाधिकारी के निर्देश पर रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित की गई है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी नौ बजे पूर्वाह्न से छह बजे अपराह्न तक दूरभाष संख्या 0612-2219810 पर दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारा
ये भी पढ़ें मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांगजिलाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण तथा गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है। गैस डीलर के यहाँ फोर्स और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। एलपीजी गैस एजेंसी क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल में विभाजित करते हुए डीलरवार सेक्टर दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों तथा सुपर जोनल दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर के पदाधिकारियों को सेक्टर, वरीय उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारियों को जोनल तथा अपर जिला दंडाधिकारी स्तर के पदाधिकारियों को सुपर जोनल दंडाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई
इस बीच, पटना सदर अनुमंडल के एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर एक गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि दीघा के रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि उन्होंने एजेंसी के यहां गैस सिलेंडर आपूर्ति के लिए बुकिंग की थी लेकिन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई जबकि इस संबंध में यह मैसेज दिया गया कि सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है। इन आरोपों के कारण एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय मुकेश के विरूद्ध पाटलिपुत्र थाना में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो, इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर दोषी एजेंसियों, संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां