भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही; अरहर, लहसुन और आलू के दाम घटे

On

 नई दिल्ली। भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी की महंगाई दर 2.74 प्रतिशत से 0.47 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गई। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, फरवरी में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 3.37 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी में 2.73 प्रतिशत थी। वहीं, शहरी इलाकों में फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.02 प्रतिशत रही है, जो कि शहरी इलाकों में 2.75 प्रतिशत थी। खाद्य महंगाई दर फरवरी में 3.47 प्रतिशत रही है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 3.46 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 3.48 प्रतिशत रही है। मंत्रालय ने बताया कि फरवरी में जिन पांच चीजों के दाम सालाना आधार पर सबसे अधिक कम हुए हैं, उनमें लहसुन (-31.09 प्रतिशत), प्याज (-28.20 प्रतिशत), आलू (-18.46 प्रतिशत), अरहर (-16 प्रतिशत) और लीची (-11.52 प्रतिशत) शामिल हैं।

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत ये भी पढ़ें  ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार ये भी पढ़ें  इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

फरवरी में जिन पांच चीजों के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं, उनमें सिल्वर ज्वेलरी (160.84 प्रतिशत), गोल्ड/डायमंड/प्लेटिनम ज्वेलरी (48.16 प्रतिशत), कोपरा (46.16 प्रतिशत), टमाटर (45.29 प्रतिशत) और फूलगोभी (43.77 प्रतिशत) शामिल हैं। इसके अलावा, फूड एंड बेवरेज में महंगाई दर फरवरी में 3.35 प्रतिशत, पान और तंबाकू में 3.49 प्रतिशत, कपड़े और जूते में 2.81 प्रतिशत, हाउसिंग, पानी, बिजली, गैस एवं अन्य फ्यूल में 1.52 प्रतिशत और एजुकेशन सर्विसेज में 3.33 प्रतिशत रही है। फरवरी में जिन पांच राज्यों (50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले) में सबसे अधिक महंगाई रही है। उनमें तेलंगाना (5.02 प्रतिशत), राजस्थान (3.53 प्रतिशत), केरल (3.50 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (3.45 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (3.44 प्रतिशत) का नाम शामिल है।

आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा ये भी पढ़ें  आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा संगठन (एनएसओ), स्वास्थ्य एवं विकास मंत्रालय (एमओएसपीआई) के फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन के फील्ड स्टाफ द्वारा साप्ताहिक आधार पर व्यक्तिगत दौरों के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए चयनित 1407 शहरी बाजारों (ऑनलाइन बाजारों सहित) और 1465 गांवों से वास्तविक समय मूल्य डेटा एकत्र किया जाता है। फरवरी 2026 के महीने के दौरान, 100 प्रतिशत ग्रामीण और शहरी बाजारों से मूल्य एकत्र किए गए, जबकि बाजारवार रिपोर्ट किए गए मूल्य ग्रामीण बाजारों के लिए 99.89 प्रतिशत और शहरी बाजारों के लिए 99.78 प्रतिशत थे। 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को पुलिस खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालती नजर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुरादाबाद। शहर में रसोई गैस को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुजफ्फरनगर में 211 लाख की लागत से तैयार अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भव्य लोकार्पण

   मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के पास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 211 लाख की लागत से तैयार अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भव्य लोकार्पण

भिंडी की खेती में येलो वेन मोजैक वायरस से बचने का आसान तरीका किसान ऐसे बचाएं 90 प्रतिशत तक नुकसान

गर्मी के मौसम में भिंडी की खेती किसानों के लिए कम समय में अच्छी आमदनी देने वाली फसल मानी जाती ...
कृषि 
भिंडी की खेती में येलो वेन मोजैक वायरस से बचने का आसान तरीका किसान ऐसे बचाएं 90 प्रतिशत तक नुकसान

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

सहारनपुर। जनपद की देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात हुई एक मुठभेड़ में पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश

अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को पुलिस खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालती नजर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुरादाबाद। शहर में रसोई गैस को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

सहारनपुर। जनपद की देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात हुई एक मुठभेड़ में पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

तिरुवनंतपुरम/प्रयागराज। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई 'कुंभ ब्यूटी' के नाम से पहचान बनाने वाली युवती मोनालिसा भोसले एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मनोरंजन  प्रयागराज 
प्रयागराज की  'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार