नोएडा में गैस सिलेंडर संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, मेट्रो स्टेशन के पास लगाया जाम

On

नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में बढ़ती घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से नाराज लोगों का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर फूट पड़ा और सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर जोरदार प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई दिनों से गैस एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि जहां एक ओर एजेंसियों पर सिलेंडर की कमी बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और ज्यादा कीमत लेकर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं।

गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज लोग बड़ी संख्या में नोएडा सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक लगे जाम से आसपास के इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों की मनमानी के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।

लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा ये भी पढ़ें  लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। कई गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा हुआ है और जाम खुलवाकर यातायात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

मुजफ्फरनगर: सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी हत्या के मामले में दोषमुक्त; कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी हत्या के मामले में दोषमुक्त; कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गाजियाबाद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: भड़काऊ पोस्ट और 'जिहादी' व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले 6 संदिग्ध गिरफ्तार

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: भड़काऊ पोस्ट और 'जिहादी' व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले 6 संदिग्ध गिरफ्तार

अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को पुलिस खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालती नजर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुरादाबाद। शहर में रसोई गैस को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुजफ्फरनगर में 211 लाख की लागत से तैयार अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भव्य लोकार्पण

   मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के पास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 211 लाख की लागत से तैयार अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भव्य लोकार्पण

भिंडी की खेती में येलो वेन मोजैक वायरस से बचने का आसान तरीका किसान ऐसे बचाएं 90 प्रतिशत तक नुकसान

गर्मी के मौसम में भिंडी की खेती किसानों के लिए कम समय में अच्छी आमदनी देने वाली फसल मानी जाती ...
कृषि 
भिंडी की खेती में येलो वेन मोजैक वायरस से बचने का आसान तरीका किसान ऐसे बचाएं 90 प्रतिशत तक नुकसान

उत्तर प्रदेश

अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को पुलिस खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालती नजर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुरादाबाद। शहर में रसोई गैस को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

सहारनपुर। जनपद की देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात हुई एक मुठभेड़ में पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

तिरुवनंतपुरम/प्रयागराज। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई 'कुंभ ब्यूटी' के नाम से पहचान बनाने वाली युवती मोनालिसा भोसले एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मनोरंजन  प्रयागराज 
प्रयागराज की  'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार