दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'

नोएडा। पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक तरफ सुबह के समय छाई धुंध ने लोगों को बेचैन कर दिया तो वहीं दिन चढ़ते ही मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

11 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत से गिरकर 45 प्रतिशत पर आ गया। अगले दो दिनों यानी 12 और 13 मार्च को भी मौसम कुछ ऐसा ही बने रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहेगा। गर्मी और धुंध के बीच एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्तर को पार करता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ने लाल निशान को पार कर लिया है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। शहरों की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि इसके लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सबसे बुरा हाल ग्रेटर नोएडा का है, जहां प्रदूषण ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-V में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिला फोनरवा प्रतिनिधिमंडल,  सेक्टरों की समस्याओं पर की चर्चा ये भी पढ़ें  नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिला फोनरवा प्रतिनिधिमंडल, सेक्टरों की समस्याओं पर की चर्चा

वहीं नॉलेज पार्क-III का एक्यूआई 301 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। नोएडा में भी हालात नियंत्रण से बाहर होते दिख रहे हैं। यहां सेक्टर-116 में सबसे अधिक 362 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, सेक्टर-125 में 335, सेक्टर-1 में 304 और सेक्टर-62 में 262 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। वहीं गाजियाबाद में लोनी क्षेत्र सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 358 रहा। इसके अलावा संजय नगर में 334, वसुंधरा में 317 और इंदिरापुरम में 326 एक्यूआई दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर बना हुआ है। यहां चांदनी चौक सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 390 दर्ज किया गया।

दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत ये भी पढ़ें  दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

इसके बाद आनंद विहार में 388, बवाना में 312, अलीपुर में 312 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 300 एक्यूआई दर्ज किया गया। आया नगर और कैंटोनमेंट एरिया में 206 और 214 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो अन्य इलाकों की तुलना में बेहतर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मार्च में ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हवा में नमी कम होने से प्रदूषक तत्व सतह के करीब ही जमा हो रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और विशेष रूप से बुजुर्ग और बच्चे इस दौरान सतर्क रहें।

   दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस ये भी पढ़ें   दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगायी, अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लगने की...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति!

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत Supreme Court of India ने एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाले मामले में...
Breaking News  राष्ट्रीय 
13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति!

चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

  नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लगने जानकारी...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

देश के कई शहरों में एलपीजी सप्लाई प्रभावित, कारोबारियों और होटल मालिकों की बढ़ी चिंता

  नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई पर भी दिखाई   अगर...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
देश के कई शहरों में एलपीजी सप्लाई प्रभावित, कारोबारियों और होटल मालिकों की बढ़ी चिंता

लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा के बाद मतदान होगा। केंद्रीय...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश

मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

उत्तर प्रदेश के Meerut से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश के Bahraich का है ये नजारा ...एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

  लखनऊ। सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम को लेकर   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना