एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

On

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम का पूर्वानुमान बताता है कि आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, हालांकि फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर बढ़ती गर्मी के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी चिंताजनक स्तर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में एक्यूआई ‘खराब’ से लेकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि कुछ स्थानों पर यह रेड जोन की सीमा तक पहुंच चुका है। दिल्ली के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलीपुर में एक्यूआई 239, आनंद विहार में 277, अशोक विहार में 262 दर्ज किया गया है।

एनसीबी ने पैन इंडिया डार्कनेट ड्रग नेटवर्क ‘टीम कल्कि’ का किया भंडाफोड़, एलएसडी व एमडीएमए सहित बड़ी खेप बरामद ये भी पढ़ें  एनसीबी ने पैन इंडिया डार्कनेट ड्रग नेटवर्क ‘टीम कल्कि’ का किया भंडाफोड़, एलएसडी व एमडीएमए सहित बड़ी खेप बरामद

वहीं आया नगर में एक्यूआई 180 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 174 रहा, जो अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है। इसके अलावा बवाना में एक्यूआई 283, बुराड़ी क्रॉसिंग में 239, चांदनी चौक में 292, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 243 तथा सीआरआरआई मथुरा रोड क्षेत्र में एक्यूआई 207 दर्ज किया गया है। नोएडा की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। यहां सेक्टर-125 में एक्यूआई 246, सेक्टर-62 में 184, सेक्टर-1 में 268 और सेक्टर-116 में 247 दर्ज किया गया है। इनमें से कई इलाके ‘खराब’ श्रेणी में बने हुए हैं। ग्रेटर नोएडा में स्थिति और ज्यादा चिंताजनक देखी जा रही है। नॉलेज पार्क-III में एक्यूआई 221 दर्ज किया गया है, जबकि नॉलेज पार्क-V में एक्यूआई 361 तक पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। गाजियाबाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदिरापुरम में एक्यूआई 257, लोनी में 282, वसुंधरा में 265 और संजय नगर में 301 दर्ज किया गया है।

उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार

संजय नगर का एक्यूआई 300 के पार पहुंचने से यह क्षेत्र रेड जोन में शामिल हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव, धूल-कणों की बढ़ोतरी और वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण वायु गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि वायु गुणवत्ता में सुधार फिलहाल हवा की गति और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। फिलहाल एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है।

जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा' ये भी पढ़ें  जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा'

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हुआ, एयूएम 82 लाख करोड़ रुपए के पार

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापेमारी की है जिसमें 408 करोड़ रुपये...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अशरफ मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने ही घर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

नानौता (सहारनपुर)। जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम छात्र ने अपनी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सहारनपुर। मंडलीय मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में राजस्व कार्यों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल क्रांति: राजस्व कार्यों के लिए रोवर उपकरण का प्रशिक्षण शुरु

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना