सहारनपुर साइबर क्राइम थाने को बड़ी सफलता, ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी अंकित अरोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नोएडा सेक्टर-62 स्थित ZEXWEB Pvt. Ltd. कंपनी का मालिक है। जांच में सामने आया कि कंपनी के बैंक खातों में साइबर ठगी से जुड़े करीब 5 करोड़ 89 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर भी कंपनी के खिलाफ 23 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।
पुलिस ने बताया कि मुस्तर्र अली निवासी पिलखनतला, थाना मंडी ने 16 मार्च 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का लालच दिया।
महिला के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 73 लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद महिला से संपर्क टूट गया, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारामामले में थाना साइबर क्राइम में धारा 420 आईपीसी और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया और पीड़ित को करीब 3 लाख रुपये वापस भी दिलाए। जांच में यह भी सामने आया कि 29 लाख 60 हजार रुपये आरोपी की कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए थे।
तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित अरोड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसी तरह की ठगी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां