मुजफ्फरनगर: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर लगा विराम, जिला प्रशासन ने कहा—पैनिक न हों, पर्याप्त है स्टॉक

On

 

मुजफ्फरनगर। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच जिले में गैस और ईंधन की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) श्री ओम हरि उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि जनपद में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने आम जनता से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी (पैनिक) न फैलाने की अपील की है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

सर्वर की समस्या से बुकिंग में देरी, कालाबाजारी पर सख्त नजर

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय  ये भी पढ़ें  लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ओटीपी (OTP) आधारित रिफिल डिलीवरी व्यवस्था लागू है। उन्होंने स्वीकार किया कि एक साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग के प्रयास करने के कारण कभी-कभी सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे तकनीकी समस्या आती है। हालांकि, तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर: अवैध तरीके से पशु ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 14 पशु व दो पिकअप बरामद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: अवैध तरीके से पशु ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 14 पशु व दो पिकअप बरामद

छापेमारी के लिए टीम गठित, कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट, आपूर्ति विभाग, बाट-माप विभाग, पुलिस और तेल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी करेंगी ताकि पात्र ग्राहकों को नियमानुसार और निर्धारित मूल्य पर ही सिलेंडर मिल सके।

सहायता के लिए यहां करें संपर्क

प्रशासन ने जनता की सुविधा के लिए सूचना तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। यदि किसी नागरिक को गैस वितरण या आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या है या कोई शिकायत दर्ज करानी है, तो वह सीधे संबंधित तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय या जनपद स्तर पर जिला पूर्ति कार्यालय, मुजफ्फरनगर से संपर्क कर सकता है।

अधिकारियों ने पुनः दोहराया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए नागरिक अनावश्यक भंडारण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।

 

Views: 94

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

लगातार दूसरे दिन गिरा घरेलू शेयर बाजार , निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
लगातार दूसरे दिन गिरा घरेलू शेयर बाजार , निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ रुपये डूबे

मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना पैतृक आवास पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तहसील में कृषि भूमि का कराया बैनामा

बुढ़ाना 12मार्च।  मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी  अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना पैतृक आवास पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तहसील में कृषि भूमि का कराया बैनामा

शामली में विकास कार्यों की समीक्षा: आश्वासन समिति के सभापति राजपाल सिंह बालियान, अधिकारियों को दिए निर्देश

शामली। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन संबंधी समिति' के सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में गुरुवार को जनपद...
शामली 
शामली में विकास कार्यों की समीक्षा: आश्वासन समिति के सभापति राजपाल सिंह बालियान, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बागपत। जब से फरमान और मोनालिसा की शादी या करीबी रिश्तों की खबरें सामने आई हैं, तब से फरमान का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर