मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना पैतृक आवास पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तहसील में कृषि भूमि का कराया बैनामा
बुढ़ाना 12मार्च। मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला काजीवाडा में स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। जहां पर पहले वे अपनी अम्मी हज्जन मेहरुनिशां से मिले। उसके बाद अपने सगे भाईयों एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी से मिले। उसके बाद वे अपनी कार से सीधे बुढ़ाना तहसील में प्रशांत शर्मा एडवोकेट के चैम्बर में पहुंचे।
जहां पर एडवोकेट प्रशांत शर्मा और संदीप बालियान से उन्होंने कुछ कृषि भूमि की खरीद संबंधी कागजात पर अपने हस्ताक्षर किए। इसके बाद सब कागजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे सीधे रजिस्ट्रार के आफिस में जहां पर उन्होंने सब रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन के समक्ष बैठकर बैनामे की सारी प्रक्रिया पूरी कर काफी कागजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां