मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार
मुरादाबाद। शहर में ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। थाना मगलपुरा पुलिस ने संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग की मुखिया समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना मगलपुरा में दर्ज मुकदमा संख्या 27/2026 के तहत की गई। मामले की शुरुआत 25 फरवरी 2026 को हुई, जब जामा मस्जिद पार्क बरबलान निवासी नौशाद पुत्र अहमदुल्ला ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे फंसाया, मारपीट की और जबरन कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बना लिया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे पैसे की मांग की। डर के माहौल में उससे करीब 85 हजार रुपये भी हड़प लिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मगलपुरा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया।
ये भी पढ़ें मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहारजांच और छापेमारी के बाद 12 मार्च को पुलिस ने गैंग की मुख्य आरोपी रिहाना सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में चांद बी, इरमा, शगुफ्ता और सुलेमान शामिल हैं। सभी आरोपी मुरादाबाद के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को जाल में फंसाकर उनसे पैसे वसूलने का काम करता था। आरोपी पहले शिकार को बुलाते थे, फिर मारपीट कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते थे और बदले में रकम मांगते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन मोबाइल फोन में अन्य लोगों के भी वीडियो या सबूत हो सकते हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से शहर में सक्रिय ब्लैकमेलिंग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है और मामले की आगे भी गहन जांच जारी रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां