मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में खौफ: डीएम ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में घुसा 'कब्र बिज्जू',
डीएम कार्यालय में मचा हड़कंप, छिपे बैठे 'जंगली जानवर' को वन विभाग ने पकड़ा
मुरादाबाद। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिलाधिकारी कार्यालय के पास बने रिकॉर्ड रूम में एक खतरनाक जंगली जीव 'कब्र बिज्जू' के घुसने की खबर मिली। रिकॉर्ड रूम में फाइलों के बीच अचानक इस आक्रामक जीव को देखकर कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वहां कामकाज कुछ समय के लिए ठप हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुँची। वनकर्मी निजाम ने बताया कि कब्र बिज्जू का स्वभाव बेहद आक्रामक और खतरनाक होता है, ऐसे में टीम ने पूरी सावधानी के साथ 'रेस्क्यू ऑपरेशन' शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने सुरक्षित तरीके से जीव को काबू में कर लिया। पकड़े गए जीव को अब सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
ये भी पढ़ें यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशानइलाके में सर्च अभियान जारी
प्रारंभिक जांच और आशंकाओं को देखते हुए वन विभाग ने राहत की सांस नहीं ली है। विभाग का मानना है कि रिकॉर्ड रूम या कलेक्ट्रेट के आसपास अभी और भी 'कब्र बिज्जू' छिपे हो सकते हैं। इसे देखते हुए वन विभाग के 7-8 कर्मचारियों की टीम पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में गहन सर्च अभियान चला रही है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां