"प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं": राहुल गांधी का संसद परिसर से केंद्र पर तीखा हमला

On

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को जमकर घेरा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री खुद घबराए हुए हैं। वे एपस्टीन, अडानी मामले को लेकर घबराए हुए हैं। वे सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं। आपने कल देखा होगा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली पड़ी थी। अंदर नहीं आ पा रहे तो देश को कह रहे हैं कि घबराओ मत।" सदन के बाहर आईएएनएस से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री सदन में कितनी बार उपस्थित हुए हैं? 2014 से 2024 तक के रिकॉर्ड की समीक्षा होनी चाहिए। सदन में ईद पर चांद देखने की तरह ही दिखते हैं। प्रधानमंत्री पहले दिन केवल 10 मिनट और आखिरी दिन केवल 10 मिनट के लिए उपस्थित होते हैं।"

 

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर  ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: अब शिलापटों पर सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिखना अनिवार्य, विपक्ष के इलाके में विकास पर जोर

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, "भारत जिसे 'सफलतापूर्व' रुख कहता है, हम वही चाहते हैं, लेकिन हमें कोई कार्रवाई नजर नहीं आती। ऊर्जा संकट के संबंध में यह तथाकथित सफलता कहां है? लोग परेशान हैं, होटल बंद हो रहे हैं और घरेलू बाजार बुरी तरह प्रभावित होने वाले हैं। इन चिंताओं का समाधान करना बेहद जरूरी है। उड़ानें सीमित हैं, हवाई किराए आसमान छू रहे हैं, ये वास्तविकताएं हैं फिर भी प्रधानमंत्री बिना किसी ठोस निर्णय, हस्तक्षेप या भारत सरकार की ओर से सार्थक भागीदारी के बयानबाजी करते रहते हैं।" कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा, "हमारी अपनी जरूरतें और प्राथमिकताएं हैं और हमें अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी विचार करना चाहिए।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय  ये भी पढ़ें  लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय

 

वैश्विक समुदाय के सामने भारत का पक्ष रखना आवश्यक है। सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता की दीर्घकालिक नीति को त्याग दिया है, जिससे विदेश मामलों में गड़बड़ी पैदा हो गई है। इससे निपटने के लिए हमें देश और अपनी पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए अन्य देशों को अपना संदेश देना होगा। अगर आप विदेश यात्राओं पर नजर डालें तो मौजूदा प्रधानमंत्री ने कई दौरे किए हैं, लेकिन लोकसभा सत्र के दौरान बहुत कम समय के लिए और कोई जवाब नहीं दिया। 

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपितों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण एसीईओ संग की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

नोएडा । नोएडा शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर गुरुवार को डीडीआरडब्ल्यूए फैडरेशन की टीम ने नोएडा प्राधिकरण की अपर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण एसीईओ संग की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

रसोई गैस की कोई कमी नहीं, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक: डीएसओ

हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
रसोई गैस की कोई कमी नहीं, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक: डीएसओ

पटना: गैस कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार; 28 धावा दल गठित, डिलीवरी ब्वॉय पर FIR

पटना। ईरान युद्ध में पश्चिमी एशिया में आए संकट के कारण कथित तौर पर एलपीजी की कमी होने का बिहार...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना: गैस कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार; 28 धावा दल गठित, डिलीवरी ब्वॉय पर FIR

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं में उछाल; चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की तेजी

मुंबई। बढ़ते वैश्विक तनावों के चलते घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में तेजी देखने...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं में उछाल; चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की तेजी

उत्तर प्रदेश

मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

मथुरा। धर्म और अध्यात्म की आड़ में धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। मथुरा के एक स्थानीय ऑटोमोबाइल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजस्व का दायरा बढ़ाने और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई गति देने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

मेरठ।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणामों की चर्चाओं के बीच मेरठ पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

   मेरठ। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या को लेकर अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार