मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर छात्रों के दो गुटों में 'बेल्ट युद्ध', बीच सड़क चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना खालापार क्षेत्र अंतर्गत मीनाक्षी चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर बेल्टों और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सड़क पर मची अफरा-तफरी

मुजफ्फरनगर में सीएमओ ने जिला अस्पताल और सीएचसी मखियाली का किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सीएमओ ने जिला अस्पताल और सीएचसी मखियाली का किया निरीक्षण

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग नजर आने वाले छात्र सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे को बेल्टों से पीट रहे हैं। शोर-शराबे और मारपीट के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद से यह वीडियो जनपद के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

पुलिस ने शुरू की पहचान

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दिल्ली के तरुण खटीक हत्याकांड का विरोध, हिंदू संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दिल्ली के तरुण खटीक हत्याकांड का विरोध, हिंदू संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च 

वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस अब एक्शन मोड में है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर उपद्रवी छात्रों की शिनाख्त करने में जुटी है। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च की यह घटना खालापार क्षेत्र की है। वीडियो में दिख रहे लड़के लगभग 15 से 17 वर्ष की आयु के प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, वीडियो में किसी भी प्रकार के घातक हथियार का प्रयोग नजर नहीं आया है, लेकिन बेल्टों से मारपीट की पुष्टि हुई है।

कड़ी कार्रवाई की तैयारी

एएसपी ने बताया कि छात्रों की पहचान की जा रही है ताकि घटना के मूल कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये छात्र किन शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Views: 203

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुरादाबाद। शहर के कायाकल्प के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 'सीएम ग्रिड योजना' के कार्यों में हो रही लेटलतीफी अब नगर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

लखनऊ। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त दिशा निर्देश के बाद प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

भुट्टे के चमकदार दाने आपके पेट के लिए बन सकते हैं खतरा, ये संकेत करेंगे पहचानने में मदद

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में बच्चे हों या बड़े… भुट्टे (कॉर्न) हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन आजकल...
हेल्थ 
भुट्टे के चमकदार दाने आपके पेट के लिए बन सकते हैं खतरा, ये संकेत करेंगे पहचानने में मदद

मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

   मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बुधवार को 'विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह' के अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुरादाबाद। शहर के कायाकल्प के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 'सीएम ग्रिड योजना' के कार्यों में हो रही लेटलतीफी अब नगर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

लखनऊ। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त दिशा निर्देश के बाद प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

   मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बुधवार को 'विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह' के अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना