मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त दिशा निर्देश के बाद प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। कई जिलों में प्रशासन ने एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया है। उधर कई जिलों में गैस बुकिंग में तकनीकी दिक्कताें की समस्याएं दूर की जा रही हैं ताकि उपभोक्ता गैस सिलेंडर को लेकर ज्यादा चिंतित न हाें।

ईरान—इजराइल युद्ध के बीच वैश्विक स्थिति में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्तओं की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। समय से घरेलू गैस की उपलब्धता के लिए राजधानी समेत प्रदेश के बडे़ शहरों में कई गैस एजेंसियों के सामने कतार लगी दिख रही है। इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह से सामान्य बनायी जा रही है और उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के हिसाब से उपलब्धता हो रही है। हालांकि कामर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर समस्याएं आ रही हैं और होटल व कैटरिंग के व्यवसाय से जुडे़ लोगों को जरूरत के हिसाब से सिलेंडर कम मिल रहे हैं। स्थितियां बिगड़तीं, इससे पहले ही मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया था कि प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। आपूर्ति और वितरण सामान्य है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की घबराहट या कृत्रिम संकट की स्थिति न बनने पाए। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी फील्ड में उतर कर निरीक्षण कर जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखें। गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री की सख्ती का असर दिखने लगा है। प्रशासनिक अधिकारी पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्थिति काफी सामान्य है और पेट्रोल-डीजल की भरपूर उपलब्धता है। जबकि गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से आपूर्ति में थोड़ा समय लग रहा है। हमीरपुर जिले में कुछ पेट्रोल पंपों में त्योहारों के कारण पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कम होने से दिक्कत आई थी। अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे बड़े शहरों के अलावा आजमगढ़ और हापुड़ में गैस सिलेंडर काे लेकर लाेग शिकायत कर रहे हैं। उपभोक्ता गैस एजेंसियों के कार्यालय भी पहुंच रहे हैं।

कानपुर के अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि उपभोक्ता 0512-2988763 नंबर पर कॉल कर एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा 6394616122 मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर लोग गैस वितरण में अनियमितता, अधिक कीमत वसूली या कालाबाजारी से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यह मोबाइल नंबर व्हाट्सएप से भी जुड़ा हुआ है, जिससे उपभोक्ता फोटो या अन्य साक्ष्यों के साथ शिकायत भेज सकते हैं। कॉल सेंटर पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों और सूचनाओं पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी मिले तो तुरंत जारी किए गए नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश  ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की जनसुनवाई, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक सभागार कूकड़ा में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप के आगमन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की जनसुनवाई, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारी संघ ने राज्यमंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन, आश्रितों को नौकरी देने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित सुधा के नेतृत्व...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारी संघ ने राज्यमंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन, आश्रितों को नौकरी देने की उठाई मांग

रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

नई दिल्ली। क्या आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते-कराते परेशान हो चुके हैं?क्या आपने कभी सोचा है कि...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

  मुंबई। हरीश राणा की इच्छामृत्यु के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने   संजय...
Breaking News  मनोरंजन 
जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

   सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

   मेरठ। मेरठ पुलिस ने शहर के चर्चित कोनवे होटल (Conway Hotel) में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

लखनौती (सहारनपुर)। जनपद के लखनौती क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के अभाव और लापरवाही के कारण एक 24 वर्षीय युवा ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना