मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

On

 

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बुधवार को 'विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह' के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 8 मार्च से 14 मार्च तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह के माध्यम से आम जनमानस को "काले मोतिया" (ग्लूकोमा) के खतरों और बचाव के प्रति सचेत किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह द्वारा की गई।

सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया ये भी पढ़ें  सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया

थीम: विश्व को ग्लूकोमा मुक्त बनाने हेतु एकजुट हों

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक ये भी पढ़ें  मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम 'विश्व को ग्लूकोमा मुक्त बनाने के लिए एकजुट होना' है। उन्होंने आगाह किया कि ग्लूकोमा एक ऐसी बीमारी है जिसका समय पर पता चलना बेहद जरूरी है। डॉ. सिंह ने सलाह दी कि 40 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आंखों की नियमित जांच करानी चाहिए। विशेषकर मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित रोगियों और जिनके परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रहा है, उन्हें अनिवार्य रूप से जांच करानी चाहिए ताकि समय रहते दृष्टि को सुरक्षित किया जा सके।

सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’ ये भी पढ़ें  सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’

पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दी सीख

जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए परास्नातक छात्रों के मध्य एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में डॉ. अंजली ने प्रथम, डॉ. दीपिका ने द्वितीय और डॉ. नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके जरिए अस्पताल में आए मरीजों और तीमारदारों को सरल भाषा में ग्लूकोमा के लक्षणों और उपचार के बारे में बताया गया।

विशेषज्ञों की उपस्थिति और प्राचार्य का संदेश

नेत्र रोग विभाग की आचार्य डॉ. अलका गुप्ता ने भी लोगों को जागरूक करते हुए बीमारी की गंभीरता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. प्रियंका गोसाई सहित विभाग के समस्त परास्नातक छात्र उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए नेत्र रोग विभाग की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की जनसुनवाई, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक सभागार कूकड़ा में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप के आगमन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की जनसुनवाई, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारी संघ ने राज्यमंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन, आश्रितों को नौकरी देने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित सुधा के नेतृत्व...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारी संघ ने राज्यमंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन, आश्रितों को नौकरी देने की उठाई मांग

रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

नई दिल्ली। क्या आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते-कराते परेशान हो चुके हैं?क्या आपने कभी सोचा है कि...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

  मुंबई। हरीश राणा की इच्छामृत्यु के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने   संजय...
Breaking News  मनोरंजन 
जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

   सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

   मेरठ। मेरठ पुलिस ने शहर के चर्चित कोनवे होटल (Conway Hotel) में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

लखनौती (सहारनपुर)। जनपद के लखनौती क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के अभाव और लापरवाही के कारण एक 24 वर्षीय युवा ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना