सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ पर अदालत सख्त, एसएसपी को दिए जांच के निर्देश

अदालत ने इस मुठभेड़ को संदिग्ध माना, जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ पर एसीजेएम की अदालत ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने इस मुठभेड़ को संदिग्ध मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार रात बीबीपुर मार्ग स्थित चांद कॉलोनी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस का दावा था कि इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश नासिर उर्फ बाला पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने नासिर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

सहारनपुर: दिल्ली रोड पर SDA की हाईटेक टाउनशिप का काम शुरू, सस्ते प्लॉट और मकानों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ये भी पढ़ें  सहारनपुर: दिल्ली रोड पर SDA की हाईटेक टाउनशिप का काम शुरू, सस्ते प्लॉट और मकानों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

परिजनों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप
मंगलवार को घायल नासिर के भाई अफजाल ने एसीजेएम अदालत में शपथ पत्र दाखिल कर पूरी मुठभेड़ को 'फर्जी' करार दिया। अफजाल ने आरोप लगाया कि 9 मार्च की रात पुलिस उनके घर में जबरन घुसी, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और नासिर को उठाकर ले गई। उसने यह भी दावा किया कि उसका भाई निर्दोष है और बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती था।

सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत ये भी पढ़ें  सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत

अदालत का कड़ा रुख
मामले की सुनवाई करते हुए एसीजेएम परविंदर सिंह ने घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना। अदालत ने एसएसपी को निर्देशित किया है कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। साथ ही, मुठभेड़ के समय मौजूद रहे पुलिसकर्मियों की पिछले 48 घंटों की लोकेशन और घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने आरोपी नासिर के उचित इलाज सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  मेरठ: एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने किराएदार युवती पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की गुहार

 

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

शामली। माननीय सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक नवीन...
शामली 
सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

   गाजियाबाद। अदालतों में वर्षों से लंबित मुकदमों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आगामी 14 मार्च 2026 को गाजियाबाद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

ककरौली(मोरना)। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा के पास एक पूर्व कर्मचारी द्वारा अपने मालिक (ट्रक चालक) पर जानलेवा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ करोड़ के 555 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे

   गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नगर जोन पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में एक...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ करोड़ के 555 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे

चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है. यह नौ दिनों का पावन समय मां दुर्गा की ...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बागपत। जब से फरमान और मोनालिसा की शादी या करीबी रिश्तों की खबरें सामने आई हैं, तब से फरमान का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर