सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा, सभापति राजपाल बालियान ने अधिकारियों को दिए निर्देश


मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति राजपाल सिंह बालियान तथा सदस्य राम खिलाड़ी सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित आश्वासनों और जनपद की व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई।
बैठक में कानून व्यवस्था, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, वन एवं पर्यावरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चीनी एवं गन्ना उद्योग, राजस्व, सिंचाई एवं जल संसाधन, कारागार, बेसिक शिक्षा, प्रदूषण नियंत्रण तथा खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समिति को अवगत कराया कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देशों के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 से अब तक 273 पुलिस मुठभेड़ों में 530 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से 323 अभियुक्त घायल हुए तथा 5 अभियुक्त मुठभेड़ में मारे गए।
एनडीपीएस एक्ट के तहत 108 मुकदमे दर्ज कर 184 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इनके कब्जे से 1362.026 किग्रा गांजा, 2.807 किग्रा चरस, 3.555 किग्रा अफीम, 3.363 किग्रा स्मैक, 933.718 किग्रा डोडा तथा 4,03,250 नशीली गोलियां बरामद की गईं। साथ ही मिशन शक्ति और साइबर क्राइम के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है तथा गोकशी के मामलों में भी कार्रवाई जारी है।

मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना


समिति ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति और वृद्धावस्था पेंशन में पूर्व में हुई गड़बड़ियों के संबंध में की गई कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद की सभी ग्राम सभाएं डामर सड़क से जुड़ी हुई हैं। समिति ने निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर नोटिस देकर कब्जा मुक्त कराया जाए।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में दुकानदार पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला, गाली-गलौच करके दी गोली मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में दुकानदार पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला, गाली-गलौच करके दी गोली मारने की धमकी


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए दो सी-आर्म मशीन उपलब्ध हैं। साथ ही सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मानक के अनुसार चिकित्सक और स्टाफ तैनात हैं। समिति ने जनपद के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में गन्ना किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। समिति ने मंसूरपुर और खतौली के गन्ना केंद्रों पर तोल प्रक्रिया की जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि गन्ना किसानों का भुगतान पहले की अपेक्षा बेहतर हुआ है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जानकारी दी कि जनपद में अभियान चलाकर तालाबों और जलाशयों का सत्यापन कराया गया। आधार वर्ष खतौनी में 6142 तालाब (2967.101 हेक्टेयर क्षेत्रफल) चिन्हित किए गए, जिनमें से 315.90 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। कार्रवाई करते हुए अब तक 426 प्रकरणों में 619 व्यक्तियों से 91.1278 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई गई है।

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बाइक सवारों की भिड़ंत में चौकीदार की मौत, दो युवक घायल  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बाइक सवारों की भिड़ंत में चौकीदार की मौत, दो युवक घायल 


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में 849 उचित दर की दुकानें संचालित हैं और सभी दुकानों पर ई-पॉस और ई-वेटिंग मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है, जिससे घटतौली पर रोक लगाई जा रही है।
बैठक के अंत में सभापति राजपाल सिंह बालियान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में प्रशासन और पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार समन्वय से कार्य करते हुए जनपद के विकास को आगे बढ़ाया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के साइट 4 में स्थित कलरटेक पॉलिमर्स नामक कंपनी में बुधवार दोपहर को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को सिसौली में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर विवाद में चौधरी नरेश टिकैत व सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत विशेष और शक्तिशाली माना जाता है। इस दिन वातावरण में सूक्ष्म ऊर्जा का...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
Bhutadi Amavasya 2026 रहस्यमयी अमावस्या 19 मार्च को करें ये खास उपाय पितरों का मिलेगा आशीर्वाद दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट

   मुजफ्फरनगर। जनपद के सबसे व्यस्ततम इलाके शिव चौक और रुड़की रोड पर ईद की खरीदारी करने निकलीं महिलाओं के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट

उत्तर प्रदेश

क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीतापुर। क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
क्रिप्टो ऐप से 50 करोड़ की ठगी मामले में आराेपिताें की 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

मुरादाबाद में सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर चला नगर निगम का अभियान

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मीरजापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, छह लोग घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना