लखनऊ में ऑनर किलिंग: ..प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने ससुराल आए दामाद की पीट-पीटकर हत्या की

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी थाना क्षेत्र में ससुराल आए दामाद की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर चार आराेपिताें को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी शकील अहमद ने मंगलवार काे बताया कि काकोरी ग्राम लालताखेड़ा के बाहर एक बाग में दो भाइयाें को चाकू मार दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ घटना की जांच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक भाई की हालत गंभीर है।

ईसीआई ने बंगाल सरकार को 17 फरवरी तक चुनाव अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया ये भी पढ़ें  ईसीआई ने बंगाल सरकार को 17 फरवरी तक चुनाव अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया

मुजफ्फरनगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा प्रहार: होटलों और फैक्ट्रियों से मुक्त कराए 8 किशोर, 6 मालिकों पर मुकदमे की तैयारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा प्रहार: होटलों और फैक्ट्रियों से मुक्त कराए 8 किशोर, 6 मालिकों पर मुकदमे की तैयारी

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक की पहचान पीलीभीत जिले के निवासी ग्राम रामसागर (24) के रूप में हुई। पूछताछ में घायल युवक राहुल ने अपनी तहरीर में बताया कि रामसागर का दिसंबर 2024 में काकोरी के ग्राम लालताखेड़ा निवासी कामिनी से प्रेम विवाह हुआ था। कुछ समय से कामिनी ससुराल में रह रही थी। बाद में उसके परिजन उसे अपने घर लालताखेड़ा ले गए। आरोप है कि उसके परिजन उसकी दूसरी जगह शादी कराने की तैयारी कर रहे थे।

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा ये भी पढ़ें  शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

रविवार को राहुल अपने भाई राम सागर के साथ उसकी पत्नी को विदा कराने लालताखेड़ा आया था। वहां पर कामिनी के पिता भीमा गौतम, उसके पुत्र सुमित, अमित और मौसी का लड़का पंकज से लालताखेड़ा गांव के बाहर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर राम सागर और उसके भाई राहुल के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुमित ने चाकू से प्रहार करके रामसागर को घायल कर दिया। राहुल के बीच-बचाव करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर आरोपित मौके से फरार हो गये। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राम सागर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिजनौर। जनपद के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर जाकर विषाक्त पदार्थ सेवन करने का सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र में पिछले वर्ष दिसंबर में हुई एक लूट की घटना को दबाने के पुलिसिया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

मुजफ्फरनगर के माया पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने देखी फिल्म गोदान

मुजफ्फरनगर। जनपद के रुड़की रोड स्थित माया पैलेस सिनेमाघर में आज गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फिल्म गोदान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के माया पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने देखी फिल्म गोदान

मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत, भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों को आगामी बड़े संकट के प्रति आगाह करते...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत, भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिजनौर। जनपद के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर जाकर विषाक्त पदार्थ सेवन करने का सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र में पिछले वर्ष दिसंबर में हुई एक लूट की घटना को दबाने के पुलिसिया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

संभल में गायों को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक युवक की मौत

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ बदायूं हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में गायों को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक युवक की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय