एक विवाह ऐसा भी : 3 फीट की दुल्हन और 4 फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

On

विदिशा। मध्यप्रदेश के सिरोंज गांव के नयापुरा क्षेत्र में रहने वाली रेणुका नामदेव की लंबाई मात्र 3 फीट 8 इंच है। अपनी इस शारीरिक बनावट के कारण रेणुका शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन जब उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के अकोला निवासी प्रतीक धानुका से हुई तो वह अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए राजी हो गईं। रेणुका नामदेव का कहना है कि वह किसी पर बोझ और किसी के लिए शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी शारीरिक बनावट के कारण किसी को परेशानी का सामना करना पड़े, हालांकि जब उनकी मुलाकात प्रतीक धानुका से हुई तो वह खुशी-खुशी शादी के लिए तैयार हो गईं। रेणुका नामदेव के परिवार को अपनी बेटी के लिए एक समझदार और अच्छे स्वभाव वाले जीवनसाथी की तलाश थी।

यूपी मिशन 2027 : जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ पर भाजपा करेगी बड़ी रैली, सपा और बीएसपी के भी कार्यक्रम घोषित ये भी पढ़ें  यूपी मिशन 2027 : जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ पर भाजपा करेगी बड़ी रैली, सपा और बीएसपी के भी कार्यक्रम घोषित

वहीं, महाराष्ट्र के अकोला निवासी प्रतीक धानुका के परिवार को भी संस्कारी और समझदार लड़की की उम्मीद थी। रेणुका की लंबाई मात्र 3 फीट 8 इंच और प्रतीक की लंबाई 4 फीट 2 इंच है। इसी वजह से दोनों को अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी चुनने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दोनों के परिवार वालों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और बातचीत शुरू की। विचार मिले, स्वभाव मिला और धीरे-धीरे यह रिश्ता मजबूत होता गया। प्रतीक फिलहाल पुणे की एक कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि रेणुका ने एम.ए. तक अपनी पढ़ाई पूरी की है। दोनों परिवारों की सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ। अकोला में आयोजित उनके रिसेप्शन समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और मित्रगण शामिल हुए। सभी ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। आज इस अनोखे विवाह की शहरभर में चर्चा हो रही है। यह जोड़ी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। प्रेम, विश्वास और समझदारी हो तो कोई भी बाधा रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती। यह विवाह इसका जीवंत उदाहरण है। 

मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

कैराना में मुखबिरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, दस सेकंड में बरसाईं चौदह लाठियां, वीडियो वायरल

कैराना (शामली)। जनपद के कैराना कस्बे में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुखबिरी के...
शामली 
कैराना में मुखबिरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, दस सेकंड में बरसाईं चौदह लाठियां, वीडियो वायरल

मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद। नारी एवं बाल उत्थान समिति के सौजन्य से मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

नोएडा: बाइक सवार बदमाशों ने युवती का मोबाइल लूटा, दनकौर में शादी समारोह में 2.52 लाख रुपये की चोरी

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवती का मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं दनकौर क्षेत्र...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: बाइक सवार बदमाशों ने युवती का मोबाइल लूटा, दनकौर में शादी समारोह में 2.52 लाख रुपये की चोरी

नोएडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और गांजा तस्करी में लिप्त शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर झपटमारी एवं गांजा की तस्करी करने वाले एक शातिर बदमाश को थाना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और गांजा तस्करी में लिप्त शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश

"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद। नारी एवं बाल उत्थान समिति के सौजन्य से मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद: बजट चौपाल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 2026-27 केंद्रीय बजट पर विस्तृत चर्चा

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में नगर विधानसभा स्तरीय बजट चौपाल का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बजट चौपाल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 2026-27 केंद्रीय बजट पर विस्तृत चर्चा

रामपुर: किसान यूनियन की मासिक पंचायत में छह सूत्रीय मांगें, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

रामपुर । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत मंगलवार को कलेक्ट्रेट पार्क में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: किसान यूनियन की मासिक पंचायत में छह सूत्रीय मांगें, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सर्वाधिक लोकप्रिय