योगी का दिल्ली पर तीखा तंज! “राजधानी गैस चैंबर बनी, UP में साफ हवा” | विपक्ष ने भी शेयर की वीडियो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के प्रदूषण पर तीखा प्रहार किया - “ऐसा लगता है जैसे गैस चैंबर हो!” गोरखपुर के कल्याण मंडपम कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में AQI 400 से ऊपर, सांस लेना मुश्किल, आंखें जलती हैं, डॉक्टर अस्थमा मरीजों-बुजुर्गों-बच्चों को घर में बंद रहने को कहते हैं। योगी ने सवाल उठाया - ऐसी जिंदगी क्या जिंदगी है? उन्होंने UP की तारीफ की - तेज विकास के बावजूद घुटन भरा माहौल नहीं, पर्यावरण साफ, प्रदूषण नहीं तो बीमारी भी कम। दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण नुकसान है, ऑक्सीजन मशीन खराब हुई तो पूरा शरीर प्रभावित। कैम्पियरगंज में बन रहा UP का पहला वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय नौजवानों को नौकरी गारंटी देगा।
बता दें दिल्ली में भी BJP की सरकार है, इसलिए विपक्ष इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहा, योगी को ही घेरने की कोशिश कर रहा है। क्या ये सियासी बयानबाजी है या पर्यावरण पर गंभीर चेतावनी?
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां