यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

'मिशन मोड' पर अभियान से अपंजीकृत संपत्तियों और टोल प्लाजा से खजाना भरने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजस्व का दायरा बढ़ाने और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई गति देने के लिए कमर कस ली है। स्टाम्प एवं निबंधन विभाग ने प्रदेश भर में एक विशेष अभियान छेड़ दिया है, जिसका लक्ष्य सरकारी संस्थाओं की अपंजीकृत संपत्तियों का पंजीकरण करना और लंबित स्टाम्प शुल्क की वसूली करना है।

योगी सरकार प्रदेश के राजस्व संग्रह व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्टाम्प एवं निबंधन विभाग विशेष अभियान चलाकर अपंजीकृत संपत्तियों के पंजीकरण, लंबित स्टाम्प वादों के निस्तारण और विभिन्न संस्थाओं से देय स्टाम्प शुल्क की वसूली पर जोर दे रहा है। अभियान का उद्देश्य राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ संपत्ति लेनदेन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के इस अभियान के तहत विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद और यूपीएसआईडीसी जैसी संस्थाओं की उन संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है। विभाग का मानना है कि इन संपत्तियों के पंजीकरण से राजस्व में भारी उछाल आएगा। इसके साथ ही, स्टाम्प दरों को बाजार की वास्तविक स्थितियों के अनुरूप करने के लिए एक व्यापक सर्वे भी शुरू किया गया है।

एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन ये भी पढ़ें  एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

मार्च 2026 तक 200 करोड़ का लक्ष्य
यूपी में विभिन्न जिलों के विकास प्राधिकरणों की बड़ी परियोजनाओं से सरकार को भारी कमाई की उम्मीद है। विभाग की ओर से राजस्व बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में विशेष कार्ययोजनाएं भी बनाई गईं हैं। इनमें मेरठ के निजी बिल्डरों और आरआरटीएस परियोजना से 252 करोड़ रुपये, गाजियाबाद में हरनंदीपुरम और यूपीएसआईडीसी की परियोजनाओं से 153 करोड़ रुपये, गौतमबुद्धनगर में यमुना और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 93 करोड़ रुपये तथा  गोरखपुर में जीडीए की न्यू टाउनशिप से 100 करोड़ का राजस्व की कमाई करने का लक्ष्य है। वहीं मुरादाबाद में एमडीए की सहायक और गोविंदपुरम आवासीय योजनाओं से लगभग 22 करोड़ रुपये, वाराणसी में वीडीए की गंजारी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना से करीब 40 करोड़ रुपये तथा जीआईडीए के लीज और फ्रीहोल्ड विलेखों से लगभग 50 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। इन सभी स्रोतों से मार्च 2026 तक करीब 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार ये भी पढ़ें  स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

प्रदेश में एनएचएआई के 123 टोल प्लाजा रडार पर
सरकार ने अब एनएचएआई के टोल प्लाजाओं की भी गहन पड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश में स्थित 123 टोल प्लाजा के समझौतों का परीक्षण करने के बाद विभाग ने लगभग 72 करोड़ रुपये की स्टाम्प देयता निर्धारित की है। गाजियाबाद और कुशीनगर जैसे जिलों में पहले ही वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इन मामलों में विभिन्न न्यायालयों में वाद दर्ज किए गए हैं और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गाजियाबाद में एक मामले का निस्तारण करते हुए लगभग 70 लाख रुपये की वसूली की गई है, जबकि कुशीनगर में दो मामलों में लगभग 52 लाख रुपये की वसूली की प्रक्रिया चल रही है।

सहारनपुर के बेहट में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ये भी पढ़ें  सहारनपुर के बेहट में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही; अरहर, लहसुन और आलू के दाम घटे

  नई दिल्ली। भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी की महंगाई दर 2.74...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही; अरहर, लहसुन और आलू के दाम घटे

महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई। मुंबई में गुरुवार सुबह विधान भवन, उच्च न्यायालय सहित चार जगहों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सहारनपुर साइबर क्राइम थाने को बड़ी सफलता, ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार

   सहारनपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर साइबर क्राइम थाने को बड़ी सफलता, ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार

मुरादाबाद। शहर में ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। थाना मगलपुरा पुलिस ने संगठित गिरोह का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में खौफ: डीएम ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में घुसा 'कब्र बिज्जू', 

मुरादाबाद। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिलाधिकारी कार्यालय के पास बने रिकॉर्ड रूम में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में खौफ: डीएम ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में घुसा 'कब्र बिज्जू', 

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में विज्ञान का महाकुंभ: मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में इसरो के वैज्ञानिकों का होगा मंथन

सहारनपुर। शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में सहारनपुर एक नई उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में विज्ञान का महाकुंभ: मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय में इसरो के वैज्ञानिकों का होगा मंथन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार