मुजफ्फरनगर: मोरना PNB एटीएम चोरी के प्रयास का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, तमंचा और नगदी बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत थाना भोपा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोरना स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह के तीसरे और फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
क्या था पूरा मामला?
बीते 25 जनवरी 2026 की तड़के करीब 4:51 बजे मोरना स्थित पीएनबी शाखा के एटीएम में कुछ बदमाशों ने मशीन के साथ छेड़छाड़ कर पैसे निकालने और चोरी करने का प्रयास किया था। इस संबंध में थाना भोपा पर धारा 305/62/331(3) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस तभी से इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी थी।
घेराबंदी कर बिजलीघर के पास से दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसपी देहात आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने भोकरहेड़ी बिजलीघर के पास से आरोपी अजय पुत्र तीरथपाल (निवासी तुगलकपुर कम्हेड़ा, थाना पुरकाजी) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और एटीएम कांड से जुड़ी 2620 रुपये की नगदी बरामद हुई है।
पुलिस टीम की सफलता
गिरफ्तार करने वाली टीम में शुक्रताल चौकी प्रभारी विवेक चौधरी, साजिद खान, मनोज कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां