अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला
भू-माफियाओं से मिलीभगत और कोर्ट में फर्जी समझौते का आरोप, वर्तमान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के कड़े रुख से मचा हड़कंप
अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम की 18 करोड़ रुपये की कीमती सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने के मामले में पूर्व नगर आयुक्त डॉ. नंदकिशोर और तत्कालीन संपत्ति अधिकारी गय्यूर अहमद के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। इन अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर भू-माफियाओं को फायदा पहुँचाने और नगर निगम को भारी आर्थिक क्षति पहुँचाने का गंभीर आरोप है।
अधिग्रहीत 31 बीघा जमीन को निजी हाथों में सौंपा
पूरा मामला ग्राम कस्बा कोल के ट्रेंचिंग ग्राउंड की जमीन से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि वर्ष 1946-47 में नगर निगम ने गाटा संख्या 2328, 2329 सहित अन्य नंबरों की कुल 31 बीघा 13 बिसवा भूमि ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए अधिग्रहीत की थी। जिसका एवार्ड 1949 में घोषित हुआ और 2004 में इसे राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया। आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने भू-माफियाओं से साठगांठ कर विधिक प्रक्रिया का पालन किए बिना कोर्ट में फर्जी समझौता पेश किया और यह कीमती जमीन निजी व्यक्तियों के नाम कर दी।
दस्तावेजों की जांच में खुला फर्जीवाड़े का खेल
नगर निगम के संपत्ति विभाग के दस्तावेजों की गहन जांच के बाद इस घोटाले की पुष्टि हुई। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि तत्कालीन अवर अभियंता (जेई) और संपत्ति अधिकारी गय्यूर अहमद की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। यह भी सामने आया है कि इस फर्जीवाड़े के जरिए सार्वजनिक हित की भूमि को निजी स्वार्थ के लिए लुटाया गया।
दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: प्रेम प्रकाश मीणा
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी संपत्ति की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण का विधिक परीक्षण कराया जा रहा है और यदि जांच में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई और मुकदमा सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्रवाई से अलीगढ़ नगर निगम और संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां