सऊदी अरब में दिखा चांद, भारत में 19 फरवरी को रखा जाएगा पहला रोजा

On

रियाद/नई दिल्ली। इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान का इंतजार खत्म हो गया है। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 17 फरवरी 2026 की रात चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही वहां शाबान का महीना समाप्त हो गया है और हिजरी संवत 1447 के रमजान महीने का आगाज हो गया है। सऊदी अरब में आज रात से ही मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज शुरू हो गई है और बुधवार, 18 फरवरी को वहां पहला रोजा रखा जाएगा।

सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को ही नागरिकों से अपील की थी कि जो कोई भी नंगी आंखों या दूरबीन से चांद देखे, वह तुरंत नजदीकी अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराए। मंगलवार शाम गवाही मिलने के बाद कोर्ट ने रमजान की शुरुआत का ऐलान किया। मक्का और मदीना समेत पूरे सऊदी अरब में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है और इबादत का दौर शुरू हो चुका है।

तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों? ये भी पढ़ें  तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?

भारत में रमजान की शुरुआत आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद होती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। हालांकि, परंपरा के अनुसार भारत की विभिन्न हिलाल कमेटियां बुधवार यानी 18 फरवरी की शाम को बैठक करेंगी। यदि बुधवार शाम भारत के आसमान में चांद नजर आता है, तो आधिकारिक तौर पर गुरुवार से रमजान शुरू होने की घोषणा की जाएगी।

ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी ये भी पढ़ें  ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी

रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और सबसे मुकद्दस महीना माना जाता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक अन्न-जल का त्याग कर रोजा रखते हैं और अपना अधिकतम समय अल्लाह की इबादत, कुरान की तिलावत और दान-पुण्य (जकात) में व्यतीत करते हैं। यह महीना आत्म-संयम, धैर्य और भाईचारे का संदेश देता है।

मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

Views: 102

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व...
दिल्ली NCR  नोएडा 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

  नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज...
लाइफस्टाइल 
तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई...
हेल्थ 
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

   मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ईद की खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

उत्तर प्रदेश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

   मेरठ। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP)...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम