प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास एवं यीडा अध्यक्ष आलोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं के लिए यथाशीघ्र भूमि का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। 
 
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना मथुरा में विकसित की जा रही एक प्रमुख परियोजना है, जो 753 एकड़ में बसाई जाएगी।  इसका उद्देश्य वृंदावन के पास एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल और आधुनिक शहर बनाना है। इस परियोजना का उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण के ब्रज क्षेत्र की विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है, जिसमें बांके बिहारी मंदिर तक एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी बनाया जाएगा।
 
इस मामले में शनिवार को  अपर मुख्य सचिव एवं यीडा अध्यक्ष आलोक कुमार यमुना प्राधिकरण द्वारा जनपद मथुरा के अंतर्गत राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राया अर्बन सेंटर में औद्योगिक भू-उपयोग की 64 हैक्टेयर साइट एवं हैरिटेज सिटी साइट एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) 
 द्वारा प्रस्तावित वृंदावन बायपास साइट का स्थलीय निरीक्षण किया । 
 
निरीक्षण के बाद अपर मुख्य सचिव  द्वारा वृंदावन स्थित यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में परियोजना के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की तथा परियोजना के लिए त्वरित गति से भू अर्जन कर परियोजना का क्रियान्वयन करने को निर्देशित किया गया।
 
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया द्वारा प्रस्तावित हैरिटेज सिटी परियोजना, श्री  बांके बिहारी के लिए पार्किंग, प्राधिकरण की आवासीय व कमर्शियल प्रयोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। 
बैठक में प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारियों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी  राजेश कुमार, ओएसडी  शैलेंद्र कुमार सिंह, जीएम प्रोजेक्ट राजेन्द्र भाटी सहित परियोजना विभाग, नियोजन विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल रहें।
Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैफपुर फिरोजपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी मेरठ को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बढ़ेड़ी निवासी एक युवती ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

  मुंबई। शुरुआती करियर हर किसी का संघर्ष से भरा होता है लेकिन उसी संघर्ष को अगर पहचान और स्टाइल सिंगर...
मनोरंजन 
संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

नेल्लई। तमिलनाडु के नेल्लई जिले के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में 22 टन के थ्रस्ट वाले सीई20 क्रायोजेनिक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद। प्रदेश भर में आज उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैफपुर फिरोजपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी मेरठ को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद। प्रदेश भर में आज उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

मुरादाबाद। जिले के धीमरी गांव में राजस्व विभाग द्वारा की जा रही भूमि पैमाइश ने एक बड़े घोटाले से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: SSP हटाए गए, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: SSP हटाए गए, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम