नोएडा में एमएनसी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि
थाना बिसरख पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर मामले की जांच के दौरान आज गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्त विकास डाबर, अरुण कुमार तथा वैभव कुमार को इटेड़ा गोल चक्कर के पास सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि अभियुक्त विकास डाबर मूल रूप से हिसार हरियाणा का रहने वाला है, जो विदेशी कम्पनी उस हेल्थ केयर में क्लैम सेटल का कार्य करता है। इसके साथी वैभव कुमार व अरुण कुमार भी पूर्व में MNC कंपनियों में नौकरी कर चुके है जिनके द्वारा MYWORKDAYJOBS.COM पर अपनी प्रोफाइल बना रखी है, जिसके माध्मय से ये लोग नौकरी तलाश कर रहे लोगो का डाटा प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करके नामी कंपनी मल्टी नेशनल कंपनियों (MNC) में नौकरी का प्रलोभन देकर कुल सालाना पैकेज के अनुरुप अपना हिस्सा (प्रतिशत) तय करके टोकन मनी के रूप में आंशिक रकम अपने खातों में ट्रान्सफर करा लेते है तथा MAILHOSTINGR.COM व GOOGLE ACCOUNT प्लेटफार्म पर नामी MNC कंपनियों के समान ई-मेल आईडी CREATE कर अपने कम्प्यूटर से सम्बन्धित कम्पनी का ऑफर लेटर हेड (LOGO) सहित तैयार कर Joinning Date अंकित कर मेल के माध्यम से अभ्यर्थी को भेज देते है। जिससे अभ्यर्थियों को यकीन हो जाता है तथा विश्वास कर वो बाकी तय रकम ऑनलाइन अभियुक्तों के बताये गए खातों में ट्रांसफर कर देते हैं।
डीसीपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग प्राईवेट नौकरी करने वाले इच्छुक व्यक्तियो को पहले अपने जाल में फँसाते है तथा उन्हें यकीन दिलाते है कि उन्हें अच्छी सैलरी प्रतिमाह 30 से 60 हजार रुपये तक की नौकरी अच्छी कम्पनी में मिल जायेगी और उसके बदले में वार्षिक पैकेज का 15 से 20 फीसदी रुपये देने की बात कर सौदा करते हैं। जिसमें एडवांस बुकिंग के तौर पर व्यक्ति के क्षमता के अनुसार 40 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक टोकन मनी लेते है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने अब तक कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके है। उन्होंने बताया कि पुलिस अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां