मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य पहल: एसडी मार्केट योग क्लास में कराई गई कुंजल क्रिया
भारतीय योग संस्थान का योग सेवा से जुड़ने का आह्वान, पुरुष एवं महिला साधकों ने किया योग
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के सानिध्य में एसडी मार्केट स्थित योग केंद्र पर आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें योग साधकों को 'कुंजल क्रिया' का अभ्यास कराया गया। संस्थान के जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता, योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा और केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला साधकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि कुंजल क्रिया शरीर की शुद्धि के लिए अत्यंत प्रभावी है। इससे पाचन तंत्र, पेट और भोजन नली की पूर्ण रूप से सफाई हो जाती है, जिससे शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। साधकों को बताया गया कि भारतीय योग संस्थान समय-समय पर ऐसी शुद्धि क्रियाओं का आयोजन करता रहता है। इसी क्रम में आगामी शुक्रवार को 'जलनेति क्रिया' का अभ्यास कराया जाएगा।
46 वर्षों से जारी है निशुल्क सेवा
भारतीय योग संस्थान अपने स्थापना काल से ही समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए समर्पित है। मुजफ्फरनगर में पिछले 46 वर्षों से निरंतर निशुल्क योग कक्षाएं चल रही हैं। संस्थान का एकमात्र उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को बिना किसी शुल्क के स्वास्थ्य का उपहार देना है। केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने मुजफ्फरनगर के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़ें और निरोगी जीवन का आनंद उठाएं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में 19 मार्च को वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 40 से अधिक कंपनियां देंगी 3500 नौकरियांस्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में प्रेम सिंह राणा, धर्मवीर पाल, नरेंद्र एडवोकेट, अगम प्रकाश, सुरेंद्र पाल, राजकुमार पाल, मनोज वर्मा, रवि कुमार, बीके ग्रोवर, सुधीर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, राकेश खुराना, संजीव गोयल, पवन गर्ग, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, विनोद पाल, विनीत मित्तल, शशि जैन, सुधा गर्ग, राजेश देवी पाल, शतरूपा त्यागी, शालिनी अग्रवाल एवं मुनेश देवी सहित अनेक साधकों का विशेष सहयोग रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां