मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा
बॉलीवुड की कामयाबी की चकाचौंध में साबित किया अपनी मिट्टी से गहरा लगाव
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी उनका दिल अपने पैतृक कस्बे की मिट्टी में ही बसता है। अभिनेता ने बुढ़ाना के उप-निबंधक कार्यालय पहुंचकर 56 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी की।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव हुसैनपुर कलां के जैन परिवार से यह कृषि भूमि खरीदी है। रजिस्ट्री की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई। गुरुवार शाम कार्यालय पहुँचने पर समय के अभाव में केवल दो बैनामे हो सके थे, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे वे फिर उप-निबंधक कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ता प्रशांत शर्मा की देखरेख में और सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन की उपस्थिति में शेष पांच बैनामे पूरे किए गए। करीब एक घंटे तक चली इस पूरी कागजी प्रक्रिया के दौरान अभिनेता पूरी तरह सहज नजर आए। तीन साल बाद अपने पैतृक कस्बे में इतनी बड़ी संपत्ति खरीदना यह दर्शाता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी माटी से भावनात्मक रूप से कितने गहराई से जुड़े हुए हैं। स्थानीय लोग उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।
प्रशंसकों के बीच रहे 'जमीन से जुड़े' अभिनेता
नवाजुद्दीन के कार्यालय पहुंचते ही वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही। नवाजुद्दीन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए सभी के साथ फोटो खिंचवाए। सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन ने भी अपने परिवार के साथ अभिनेता का स्वागत किया और जलपान के दौरान यादगार पल साझा किए।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में मुस्तफाबाद पचेंडा के जनता इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न हुईं बोर्ड परीक्षाएं मिट्टी से जुड़ाव ही सुकून है: नवाजुद्दीन
अपनी जड़ों से गहरा लगाव रखने वाले अभिनेता ने इस अवसर पर कहा कि बुढ़ाना आना उन्हें हमेशा सुखद अहसास देता है। उन्होंने कहा, "अपने पुराने दोस्तों और साथियों के चेहरे देखकर बहुत खुशी होती है।" अभिनेता का मानना है कि बचपन से ही खेती-बाड़ी से उनका जो नाता रहा है, वही उन्हें सुकून और प्रेरणा देता है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां