गुरुग्राम में 'सीएम फ्लाइंग' की बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस पर चल रही अवैध शराब पार्टी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
गुरुग्राम। पुलिस व सीएम फ्लाइंग ने गांव बलियावास स्थित छाबड़ा फार्म पर चल रही अवैध शराब और हुक्का पार्टी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और हुक्का बरामद कर पार्टी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि डीएलएफ फेज-एक थाने में मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग (पूर्व) को सूचना मिली कि बलियावास के छाबड़ा फार्म पर लोकेश नाम का व्यक्ति बिना किसी अनुमति के कमर्शियल संस्थान पर हुक्का बार और शराब पार्टी का संचालन कर रहा है। जिस पर ग्वाल पहाड़ी चौकी के सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सीएम फ्लाइंग के एचसी कांस्टेबल अमित कुमार और एएसआई जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर फार्म पर छापा मारा। वहां 30-35 लोग तेज संगीत के बीच शराब और हुक्के का सेवन कर रहे थे। जांच करने पर पता चला कि संचालक के पास शराब परोसने या हुक्का बार चलाने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस ने मौके से पांच बड़े हुक्के और छह अलग-अलग फ्लेवर बरामद किए है। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में महंगी और विदेशी ब्रांड की शराब मिली।
बरामद की गई बोतलों में गोल्ड लेबल, टैनक्रे जिन, एब्सोल्यूट वोदका, डबल ब्लैक, सुला वाइन, ग्रे गूज वोदका, कोरोना बीयर और सिल्वर पेट्रोन शामिल रहीं। इनमें जिनमें 19 भरी हुई और छह खाली बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने पार्टी संचालक लोकेश निवासी पंजाबी बाग, दिल्ली को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसकर आबकारी अधिनियम और हुक्का बार चलाकर कोटपा एक्ट 2003 की धारा का उल्लंघन मिला। जिस पर पुलिस ने डीएलएफ फेज-एक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां