पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके से दहली पुलिस, 7 जवानों की मौत

On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के बेट्टानी कबीले में एक पुलिस गाड़ी के पास हुए ब्लास्ट में एसएचओ समेत कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए। स्थानीय मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस धमाके में एक शख्स के घायल होने की खबर है। स्थानीय पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, धमाका एक पुलिस मोबाइल के पास हुआ, जिसमें सात पुलिसवालों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित करने और आगे के एक्शन में मदद के लिए अन्य पुलिसवालों को तैनात किया गया था। जब से तालिबान ने काबुल में सत्ता पर कब्जा किया है, पाकिस्तान में सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है।

बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट ये भी पढ़ें  सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में, जिनकी सीमा अफगानिस्तान से जुड़ी है, वहां ऐसी घटनाएं ज्यादातर देखने को मिलती हैं। जियो न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान ने आतंकवादी घटनाओं के जवाब में ऑपरेशन 'गजब लिल-हक' शुरू किया है और दावा किया है कि सीमा पर और अफगानिस्तान में किए गए हमलों में कम से कम 641 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। इस ऑपरेशन से पहले, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहार, पक्तिका और खोस्त प्रांतों में हवाई हमले किए थे। तालिबान ने पाकिस्तान पर नंगरहार और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में जानलेवा हवाई हमले करने का आरोप लगाया है, जिससे कई आम लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 8 मार्च को पाकिस्तान के क्वेटा के किल्ली इस्माइल इलाके में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अनजान हमलावरों ने गोलियां चलाईं, जिसमें उनकी मौत हो गई।

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत

पाकिस्तान मीडिया डॉन के अनुसार, पुलिस ने कहा कि इंस्पेक्टर मेथा खान, जो हाल ही में सीटीडी में शामिल हुए थे, को 8 मार्च को किल्ली इस्माइल इलाके से गुजरते समय हथियारबंद लोगों ने गोली मार दी। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने सीटीडी अधिकारी पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद बंदूकधारी मौके से भाग गए। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच, इस्लामाबाद के एक थिंक टैंक की रिपोर्ट से पता चला है कि फरवरी में पाकिस्तान में लड़ाई से जुड़ी मौतों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसका कारण देशभर में आत्मघाती हमलों में वृद्धि है। 

Views: 26

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

   नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ सहित कई जनपदों में रसोई गैस (LPG) के लिए मचे हाहाकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान, आईआईटी दिल्ली के एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु का...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

मुजफ्फरनगर के खतौली में गन्ना तौल कांटों की जांच, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा को विभाग सख्त

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गन्ना किसानों को तौल में किसी भी प्रकार की हानि न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में गन्ना तौल कांटों की जांच, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा को विभाग सख्त

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव में बुढ़ाना के डीएवी महाविद्यालय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

   नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ सहित कई जनपदों में रसोई गैस (LPG) के लिए मचे हाहाकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम