आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

On

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान, आईआईटी दिल्ली के एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। इस घटना से परिसर में छात्रों के बीच शोक और चिंता का माहौल है। छात्र का शव न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में उसके कमरे से बरामद किया गया। आईआईटी दिल्ली का कहना है कि यह छात्र स्नातक कार्यक्रम के प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था। संस्थान ने शुक्रवार को इस मामले की आधिकारिक पुष्टि की है। आईआईटी के अनुसार, मृतक छात्र प्रथम वर्ष का स्नातक विद्यार्थी था और वह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रह रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कमरे के अंदर छात्र का शव अंदर पाया गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा

सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट ये भी पढ़ें  सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। आईआईटी दिल्ली प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि मामले की जांच फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है और संस्थान पूरी तरह से जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना व छात्र की मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। संस्थान ने आगे कहा कि इस दुखद घड़ी में वह छात्र के परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। आईआईटी प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परिवार को संस्थान की ओर से हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस घटना के बाद परिसर में रहने वाले अन्य छात्रों के बीच भी चिंता और दुख का माहौल देखा जा रहा है। कई छात्र इस घटना से स्तब्ध हैं। प्रशासन का कहना है कि परिसर में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श की सेवाएं मौजूद हैं। गौरतलब है कि आईआईटी समेत उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के मानसिक तनाव व स्वास्थ्य को लेकर संसद में भी कई चर्चा व प्रश्न पूछे गए हैं। बीते दिनों संसद में आईआईटी में होने वाली आत्महत्या की घटनाओं का जिक्र भी किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं आत्महत्या की इस घटना ने एक बार फिर उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया है। गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी कानपुर में एक छात्र द्वारा आत्महत्या की घटना का संज्ञान लिया था। आईआईटी कानपुर की घटना तथा तय दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्रालय ने तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। इस समिति को जुलाई 2023 में जारी रूपरेखा दिशानिर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करनी थी। दरअसल, मंत्रालय ने जुलाई 2023 में उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के भावनात्मक और मानसिक कल्याण हेतु रूपरेखा दिशानिर्देश जारी किए थे। इनका लक्ष्य देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों में एक सक्षम, समावेशी और सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण करना है। इन रूपरेखा दिशानिर्देशों में कई प्रमुख बातों पर बल दिया गया है। इनमें शिक्षकों के लिए संवेदनशीलता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम, छात्रों के लिए परामर्श और सतत मार्गदर्शन तंत्र, और तनाव, मानसिक दबाव एवं संवेदनशीलता की शीघ्र पहचान हेतु प्रारंभिक चेतावनी तंत्र बनाने की बात है। 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत शुक्रवार को एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की , लाखों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

मुज़फ्फरनगर के जानसठ में शिया-सुन्नी समाज ने विश्व में बढ़ती हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जानसठ (मुज़फ्फरनगर)। समस्त संसार में बढ़ते युद्ध, निर्दोषों की हत्याओं, आतंकवाद और शोषण के विरोध में जानसठ के मुस्लिम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के जानसठ में शिया-सुन्नी समाज ने विश्व में बढ़ती हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सहारनपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आज हिन्दू संगठन के कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

जनता के सरोकारों से दूर केवल जयंती और मासिक बैठक तक ही सीमित रह गई सपा नोएडा महानगर 

नोएडा। समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भले ही विपक्ष का दर्जा प्राप्त हो लेकिन प्रदेश का शो विंडो कहे...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
जनता के सरोकारों से दूर केवल जयंती और मासिक बैठक तक ही सीमित रह गई सपा नोएडा महानगर 

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत शुक्रवार को एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की , लाखों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सहारनपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आज हिन्दू संगठन के कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशीली दवा तस्कर सचिन को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नशीली दवाओ की तस्करी/बिक्री के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशीली दवा तस्कर सचिन को गिरफ्तार किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम