सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की
सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की , लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज आदि की बारीकी से जांच की।
सदर बाजार कोतवाली मिशन कंपाउंड बृज ब्राह्मण इंटर कॉलेज के निकट स्थित लक्ष्मण सिह कॉलोनी निवासी अजय कुमार शर्मा के मकान में चोरों ने धावा बोलकर जेवरात व नगदी को चुरा ली। बताया जाता है कि अजय कुमार शर्मा, मिथलेश कुमार शर्मा अपनी बहू और दो बच्चों के साथ मकान में रहते हैं और सभी लोग रोज की तरह अपने घर में सोए थे। आज सुबह लगभग 6:30 बजे मिथिलेश कुमार शर्मा जब सो कर उठे, तो घर के दरवाजे अलमारी के दरवाजे खुले थे और उसमें रखें सोने चांदी के जेवरात और हजारों रुपए की नगदी गायब मिली। उनके मुताबिक बीती रात उनके घर चोर छत के रास्ते आए और स्प्रे आदि का इस्तेमाल कर उन्हें बेहोश कर दिया, जिस कारण उनकी नींद नहीं खुली। चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां