मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत
विश्वविद्यालय परिसर में समारोह की तैयारियां पूरी, 6041 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्रियां
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर इस ऐतिहासिक दिन के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई दिग्गज हस्तियां मुरादाबाद पहुँच रही हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का अंतिम जायजा लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा होंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन ने अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
6,041 मेधावियों का होगा सम्मान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीक्षांत समारोह में उपाधियों और पदकों की वर्षा होगी। इस दौरान 36 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। वहीं मेधावी विद्यार्थियों को 108 स्वर्ण, 105 रजत और 98 कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 6,041 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
सांस्कृतिक छटा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अतिथियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष तैयारी की गई है, जहाँ विद्यार्थी नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।
ये भी पढ़ें मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां