मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद
मेरठ। मेरठ के भैसाली मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को सघन चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में सोने के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक पंजाब के अमृतसर निवासी दो सगे भाई हैं, जो शहर-शहर सोने के जेवरात की सप्लाई का काम करते हैं। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जीएसटी व आयकर विभाग की टीमों को मौके पर बुलाया गया।
चेकिंग के दौरान पकड़ी गई सोने की खेप
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजितजानकारी के अनुसार, अमृतसर निवासी अजय और विजय सराफा कारोबारी हैं। दोनों भाई अमृतसर से दिल्ली पहुंचे और वहां से मेट्रो के जरिए मेरठ आए थे। मेरठ के स्थानीय सर्राफा बाजार में व्यापारियों को माल की सप्लाई करने के बाद, दोनों मोदीनगर जाने के लिए भैसाली मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जैसे ही विजय चेकिंग के लिए आगे बढ़ा, उसकी जेब में रखा सोने का पैकेट सुरक्षा उपकरणों की पकड़ में आ गया। मौके पर मौजूद एसएसएफ सीओ राजीव यादव और इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने तत्काल दोनों को रोक लिया।
घबराहट के कारण व्यापारी की बिगड़ी तबीयत
पकड़े जाने और सोना जब्त होने की सूचना मिलते ही विजय की तबीयत बिगड़ गई। वह मौके पर ही रोने लगा और सीने में तेज दर्द व जलन की शिकायत करने लगा। स्थिति को भांपते हुए सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने उसे पानी पिलाया और शांत कराया। व्यापारी नेता जीतू नागपाल भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और दावा किया कि व्यापारियों के पास जीएसटी व अन्य वैध दस्तावेज मौजूद हैं।
जीएसटी और आयकर विभाग की मैराथन पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अमित पाठक और सचल दल की प्रभारी अंकिता पांडेय अपनी टीमों के साथ स्टेशन पहुंचे। रात करीब 12 बजे तक चली लंबी पूछताछ में दोनों भाइयों से अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। जीएसटी टीम ने फिलहाल बरामद सोना जब्त कर लिया है और कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
अगली कार्रवाई सोने के वजन और मूल्यांकन पर आधारित
प्रशासनिक अधिकारियों ने सोने का विस्तृत विवरण तैयार कर उस पर व्यापारियों और गवाहों के हस्ताक्षर कराए हैं। सोने का सटीक वजन और उसकी कीमत का आकलन होने के बाद बुधवार को आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सोने की यह खेप वैध बिलों के साथ ले जाई जा रही थी या इसमें टैक्स चोरी का कोई मामला संलिप्त है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां