रिलायंस ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें: ₹228 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से CBI की 6 घंटे तक पूछताछ

On

नयी दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज 228 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में अनिल अंबानी के पुत्र जय अनमोल अंबानी का बयान दर्ज किया। यह मामला पिछले साल छह दिसंबर को दर्ज किया गया था। इस मामले में जय अनमोल अंबानी, रवींद्र सुधालकर सहित अज्ञात व्यक्तियों और अज्ञात लोक सेवकों को आरोपी बनाया गया है।
जांच एजेंसी ने जय अनमोल अंबानी को शुक्रवार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था।
एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने कहा, “ जय आज जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और उनसे करीब 6.5 घंटे तक पूछताछ की गयी। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को शनिवार को भी बुलाया गया है।”

हजारों करोड़ का क्रिप्टो घोटाला: CBI ने मास्टरमाइंड डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को एयरपोर्ट से दबोचा ये भी पढ़ें  हजारों करोड़ का क्रिप्टो घोटाला: CBI ने मास्टरमाइंड डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को एयरपोर्ट से दबोचा

भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन  ये भी पढ़ें  भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन

सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (रिलायंस एडीए ग्रुप की एक कंपनी), इसके प्रमोटरों/निदेशकों और अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। शिकायत में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार का आरोप लगाया गया है, जिससे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व में आंध्रा बैंक) को 228.06 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के खाते को 2019 में 'गैर-निष्पादित संपत्ति' (एनपीए) घोषित किया गया था और बाद में 2024 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इसे ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत किया था।

मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम

रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित 18 बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एनबीएफसी और कॉर्पोरेट निकायों से 5,572.35 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इन आरोपों की विस्तृत जांच चल रही है कि आरोपी कंपनी ने कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ धोखाधड़ी की है। इससे पहले 2025 में सीबीआई ने मुंबई में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया था और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के मुंबई स्थित दो आधिकारिक परिसरों अनिल अंबानी के पुत्र और कंपनी के पूर्व निदेशक जय के आवासीय परिसर और आरएचएफएल के पूर्व सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक रवींद्र सुधालकर के आवास पर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये थे।

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी में 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 4 पीसीएस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

गाजियाबाद में अलविदा जुमे को लेकर अलर्ट, खाली प्लॉट में नमाज का वीडियो वायरल

   गाजियाबाद। अलविदा जुमे को लेकर जहां गाजियाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, वहीं इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में अलविदा जुमे को लेकर अलर्ट, खाली प्लॉट में नमाज का वीडियो वायरल

रोजगार से जोड़ने की दिशा में 1.25 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुका है 5150 करोड़ से अधिक का ऋण : मंत्री राकेश सचान

  नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री युवा...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
रोजगार से जोड़ने की दिशा में 1.25 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुका है 5150 करोड़ से अधिक का ऋण : मंत्री राकेश सचान

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत शुक्रवार को एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की , लाखों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

उत्तर प्रदेश

यूपी में 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 4 पीसीएस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत शुक्रवार को एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस अधिकारियों के तबादले

सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपए की , लाखों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सदर बाजार में चोरों ने घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी की

सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सहारनपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आज हिन्दू संगठन के कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हिन्दू संगठनों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम