गाजियाबाद में अलविदा जुमे को लेकर अलर्ट, खाली प्लॉट में नमाज का वीडियो वायरल

गाजियाबाद। अलविदा जुमे को लेकर जहां गाजियाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, वहीं इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मदरसे के अंदर नमाज अदा करने के साथ-साथ उससे सटे एक खाली प्लॉट में टेंट लगाकर नमाज पढ़ते लोग दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह मामला कनावनी चौकी क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को मदरसे के भीतर और उससे सटे खाली प्लॉट में नमाज अदा करते देखा जा सकता है।

गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह नमाज अदा किए जाने से इलाके का माहौल प्रभावित हो सकता है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह सब कुछ चौकी पुलिस की जानकारी में हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण एसीईओ संग की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन  ये भी पढ़ें  नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण एसीईओ संग की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। संगठनों का कहना है कि जब पुलिस पहले से अलविदा जुमे को लेकर मुस्तैद होने का दावा कर रही है, तो फिर खुले स्थानों पर इस तरह नमाज अदा किए जाने को क्यों नहीं रोका गया। साथ ही जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।

दिल्ली  के रोहिणी में बीएसएफ जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, सोसाइटी के गेट से हुई लापता ये भी पढ़ें  दिल्ली के रोहिणी में बीएसएफ जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, सोसाइटी के गेट से हुई लापता

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कनावनी के 20 बीघा क्षेत्र की मस्जिद में नियमों की अनदेखी की जा रही है। वायरल वीडियो और स्थानीय दावों के मुताबिक यहां लाउडस्पीकर के जरिए अजान प्रसारित होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि गाजियाबाद पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा किए जाने और लाउडस्पीकर नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच होगी, और क्या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

नई दिल्ली। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी-पतियासार के पास शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

नई दिल्ली। सरकार ने आज देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश की रिफायनरियाें में कच्चे तेल से द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

उत्तर प्रदेश

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद। रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार, 'जुमा अलविदा' के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम