मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

सियासी हलचल: सरकारी स्कूल की जमीन पर था कब्जा; मेयर बोले- '10 साल पहले खरीदी थी जमीन, करूंगा शिकायत'

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता अमित चौधरी द्वारा घेरी गई करीब 6 एकड़ सरकारी जमीन को बुलडोजर चलाकर मुक्त करा दिया। यह जमीन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय' के लिए आरक्षित थी, जिस पर भाजपा नेताओं ने बाउंड्री वॉल खड़ी कर ली थी।

ऐसे खुला 'कब्जे' का खेल

मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के निर्माण का जिम्मा यूपीपीसीएल (UPPCL) को मिला है। जब कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नेशनल हाईवे बाईपास के किनारे धीमरी गांव में आवंटित जमीन ढूंढने पहुँचे, तो दंग रह गए। जिस सरकारी जमीन पर स्कूल बनना था, वहाँ आलीशान बाउंड्री वॉल बनी हुई थी। जाँच में पता चला कि इस जमीन पर मेयर विनोद अग्रवाल, उनके पार्टनर संजय रस्तोगी और खुद को कद्दावर नेता का करीबी बताने वाले अमित चौधरी का 'कब्जा' है।

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत

बुलडोजर एक्शन और तीखी नोकझोंक

तहसील की राजस्व टीम और यूपीपीसीएल के अधिकारी जब बुलडोजर लेकर मौके पर पहुँचे, तो मेयर के बेटे अंकुर अग्रवाल ने टीम से तीखी नोकझोंक (हॉटटॉक) की। उन्होंने अधिकारियों से लिखित आदेश माँगे और वीडियोग्राफी शुरू कर दी। हालांकि, प्रशासन ने बिना झुके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की और भाजपा नेता अमित चौधरी की बाउंड्री को भी ढहा दिया।

नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी

सरकारी खजाने की बंदरबाँट?

इस मामले ने एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया है। जिस बंजर जमीन पर कोई आबादी नहीं रहती, वहाँ भाजपा नेताओं के प्लॉट की कीमत बढ़ाने के लिए जिला पंचायत से 12 मीटर चौड़ी पक्की सड़क बनवा दी गई। शहर की जनता जहां नालियों और सड़कों के लिए तरस रही है, वहीं 'जंगल' में नेताओं की जमीन चमकाने के लिए सरकारी पैसा पानी की तरह बहाया गया।

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव ये भी पढ़ें  गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

मेयर के गंभीर आरोप: "लेखपाल और SDM ने किया खेल"

मेयर विनोद अग्रवाल ने इस कार्रवाई को साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • लेखपाल राकेश चौहान और एसडीएम सदर ने मिलकर यह 'खेल' रचा है।

  • यह जमीन उन्होंने 10 साल पहले चांद बाबू से खरीदी थी और उनके पास रजिस्ट्री व दाखिल-खारिज मौजूद है।

  • बिना किसी पूर्व नोटिस के यह कार्रवाई की गई है।

  • मेयर का यह भी दावा है कि एक बड़े अधिकारी यहाँ 'म्यूजिकल डिजिटल पार्क' नहीं बनने देना चाहते, इसलिए यह बाधा डाली जा रही है।

आगे क्या?

प्रशासन फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन शुक्रवार को जमीन की दोबारा पैमाइश की जाएगी। मेयर ने इस मामले की शिकायत कमिश्नर से की है, जिससे शहर के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव