मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़
शर्मनाक: महर्षि सुखदेव पथ पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल; पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर के सौंदर्यीकरण के लिए बनाए गए महर्षि सुखदेव आरोग्य पथ पर कुछ शरारती तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
1 करोड़ की लागत से निखरा था पथ
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने लगभग एक करोड़ रुपये खर्च कर इस पथ को भव्य स्वरूप दिया था। स्थानीय लोगों के लिए एक्सरसाइज जोन और बच्चों के लिए किड्स जोन बनाया गया था, जिसका उद्घाटन खुद कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया था। लेकिन शरारती तत्वों ने सरकार की इस मेहनत और जनता के पैसे से बनी संपत्ति को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
वायरल वीडियो 11 मार्च की देर रात का बताया जा रहा है। वीडियो में कम उम्र के लड़के पथ पर पत्थर बरसाते साफ नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि डीएम आवास और एमडीए जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों के ठीक सामने सुरक्षा के क्या इंतजाम थे कि शरारती तत्व बेखौफ होकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाते रहे?
एएसपी की चेतावनी: "होगी सख्त कार्रवाई"
सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एएसपी ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां