मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत
पुलिस ने चंद घंटों में लिया हिसाब, फरार आरोपी और पुलिस के बीच राजवाहे पर हुई फायरिंग
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डेढ़ साल की अबोध बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले दुराचारी टीकू उर्फ पिंकू को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
बिस्कुट दिलाने के बहाने की हैवानियत
घटना गुरुवार सुबह की है, जब मोहद्दीनपुर निवासी टीकू उर्फ पिंकू ने गांव की ही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने दुकान पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की माँ की तहरीर पर कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत धारा 65(2) BNS और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
मुठभेड़ और गिरफ्तारी
गुरुवार शाम को पमनावली चौकी पुलिस राजवाहे के पास चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध टीकू ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और ईंख के खेत में छिप गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने मासूम से दरिंदगी का जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस टीम की सराहना
कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में एसआई आरिफ अली, पंकज चौधरी और उनकी टीम ने महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाकर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां