पश्चिमी यूपी: रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मंत्री कपिल देव की हुंकार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बड़ी मांगें

सहारनपुर से लखनऊ के बीच 'वंदे भारत' चलाने और संगम एक्सप्रेस के विस्तार करने पर बल, हापुड़ में वीआईपी ट्रेनों के ठहराव की वकालत

नई दिल्ली/ मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री अग्रवाल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर की रेल कनेक्टिविटी को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए रेल सेवाओं का सुदृढ़ीकरण अनिवार्य है।

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई  बैठक में मांग की है, कि नई दिल्ली–लखनऊ एसी सुपरफास्ट (12429/12430) का स्टॉपेज हापुड़ में सुनिश्चित किया जाए। हापुड़ एक उभरता हुआ जंक्शन है और यहाँ ठहराव मिलने से अधिकारियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को राजधानी लखनऊ पहुँचने में आसानी होगी। संगम एक्सप्रेस का सहारनपुर तक विस्तार के लिए वर्तमान में मेरठ से प्रयागराज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस (14164) को सहारनपुर जंक्शन से शुरू करने का सुझाव दिया गया। इससे मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के यात्रियों को सीधे कानपुर और प्रयागराज तक सुलभ यात्रा का विकल्प मिलेगा।

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर से चलाई जाए वंदे भारत ट्रेन
वहीं सहारनपुर-लखनऊ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (22490) को मेरठ के बजाय सहारनपुर से संचालित करने की मांग भी की गई। यह क्षेत्र की जनता की बड़ी मांग में शामिल है। मंत्री ने सुझाव दिया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:00 बजे सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर और मेरठ होते हुए लखनऊ जाए, तो पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों को आधुनिक और तेज परिवहन सेवा मिलेगी। उन्होंने इसे वाराणसी तक बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार करने का आग्रह किया। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराया कि हरिद्वार–निजामुद्दीन, मेरठ–अंबाला और अंबाला–दिल्ली मार्ग पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें कोरोना काल के बाद से पूरी तरह बहाल नहीं हुई हैं। इनके बंद होने से औद्योगिक नगरियों के छात्रों और व्यापारियों को भारी किल्लत हो रही है।

मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम

रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन प्रस्तावों का तकनीकी परीक्षण करने और उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रेल मंत्री के सकारात्मक रुख से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता में नई उम्मीद जगी है।

मेरठ में बेदखली के आदेश को ठेंगा दिखा रहे भू-माफिया, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बरकरार ये भी पढ़ें  मेरठ में बेदखली के आदेश को ठेंगा दिखा रहे भू-माफिया, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बरकरार

Views: 35

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

   मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

   मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जसवंतपुरी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

वॉशिंगटन। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे किए...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

उत्तर प्रदेश

दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

   नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव