मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जसवंतपुरी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि यहां की सड़कें और नालियां लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन शिकायतों और वादों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, गली की नालियों का निर्माण करीब 25 वर्ष पहले और सड़क का निर्माण लगभग 15 से 20 वर्ष पूर्व हुआ था। लंबे समय से मरम्मत या पुनर्निर्माण न होने के कारण दोनों ही पूरी तरह टूट-फूट की स्थिति में पहुंच चुके हैं। इससे जलभराव, गंदगी और आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस समस्या को कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने रखा गया। यहां तक कि चुनावी रैलियों के दौरान भी गली और नालियों के निर्माण की मांग उठाई गई थी, जिस पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप की ओर से आश्वासन दिया गया था कि चुनाव जीतने के बाद इस क्षेत्र की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें बांग्लादेश: मानवाधिकार संगठनों ने जेल में बंद पत्रकारों के लिए उठाई आवाज, सरकार से समीक्षा की अपील लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के बाद अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने मौके का निरीक्षण किया और न ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया। फोन और व्यक्तिगत रूप से कई बार शिकायत करने के बावजूद क्षेत्रवासियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
क्षेत्र निवासी व शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग कर रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया तो शायद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों ने रॉयल बुलेटिन के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क और नालियों के पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को बदहाली से राहत मिल सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां